फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, transportation, railway

Jammu News: मुश्किल समय में रेल बनी सहारा, तीन दिन में 80 हजार से ज्यादा प्रवासी लौटे घर

विज्ञापन
jammu, transportation, railway
तनाव के बीच रेलवे ने चलाईं सात विशेष ट्रेनें, रोजाना 13 सौ से 15 सौ यात्रियों ने किया सफर
विज्ञापन

- रेलवे की टीम ने 18-18 घंटे तक दी सेवाएं
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल में प्रदेश में रहने वाले प्रवासियों के लिए रेल सहारा बनी। उड़ानें रद्द होने और यात्री वाहन कम चलने से लोगों को घर वापसी में परेशानी हुई, लेकिन रेलवे ने यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाया।
नौ से 11 मई तक जम्मू रेलवे स्टेशन से 80 हजार से अधिक प्रवासियों ने सफर किया। इनके लिए रेलवे ने नियमित के साथ सात विशेष ट्रेनें चलाईं, जिनमें भी रोजाना 13 सौ से 15 सौ यात्रियों ने सफर किया। तनावपूर्ण माहौल में नए जम्मू रेलवे डिविजन के कर्मचारियों के लिए काम करना काफी चुनौतीपूर्ण था।
विज्ञापन

विशेष ट्रेनों के लिए रेलवे बोर्ड से मंजूरी लेने, ट्रेन के रखरखाव से लेकर तय शेड्यूल के बीच विशेष ट्रेन चलाना अधिकारियों के लिए चुनौती भरा रहा। इस चुनौती के बीच रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियों ने 18-18 घंटे तक काम किया। आठ मई की रात को पाकिस्तानी सेना ने ड्रोन से जम्मू पर पहला हमला किया। इसी डर के बीच नौ मई से प्रवासी श्रमिकों का जम्मू से अपने घरों को लौटने का सिलसिला शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------

जम्मू और उधमपुर से तीन विशेष ट्रेनें चलाई
जम्मू रेलवे स्टेशन से इस दौरान 32 हजार से अधिक यात्रियों को गंतव्य की तरफ भेजा गया। जम्मू और उधमपुर से तीन विशेष ट्रेनें चलाईं। प्रति ट्रेन से औसतन 12 सौ से 1300 यात्रियों को भेजा गया। शनिवार को पाकिस्तान ने जम्मू शहर को निशाना बनाया। इससे तनाव और बढ़ गया। इस दिन करीब 29 हजार लोगों अपने घरों को लौटे। 11 मई को भी स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ। लगभग 20 हजार यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया। इन दो दिनों में भी विशेष ट्रेनों से यात्री अपने गंतव्य को रवाना हुए।

----
तनाव के बीच ट्रेन चलाना चुनौतीपूर्ण रहा। जम्मू रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया। रेलवे बोर्ड से ट्रेन परिचालन की मंजूरी ली गई। कर्मियों ने भी चौबीस घंटे सेवाएं देकर अपने काम को सही ढंग से अंजाम दिया। हमने नियमित ट्रेनों के साथ विशेष ट्रेनों का परिचालन किया।
-उचित सिंघल, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, जम्मू मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed