फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, transport, railway, ticket

Jammu News: कंफर्म टिकट की मारामारी, सुबह काउंटर खुलते खत्म हो जाते हैं टिकट

विज्ञापन
jammu, transport, railway, ticket
जम्मू रेलवे स्टेशन यात्रियों की भीड़ फोटो स्वयं
प्रतिदिन व साप्ताहिक लंबी दूरी वाली ट्रेनों की वेटिंग पहुंची 100 से ऊपर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। गर्मी की छुट्टी के कारण इन दिनों ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ी है। प्रदेशों में आने वाली और जम्मू व कटड़ा से शुरू होने वाली ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट लंबी हो गई है। प्रतिदिन चलने वाली लंबी दूरी व साप्ताहिक ट्रेनों में यात्रियों का दबाव बढ़ने से हर ट्रेन में 100 से 200 की वेटिंग चल रही है।
रेलवे ने समर स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं, लेकिन इसके बावजूद लंबी वेटिंग बनी हुई है। कंफर्म टिकट के लिए यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जम्मू रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन खुलने वाली ट्रेनों की संख्या 15 से अधिक हैं। हर ट्रेन में वेटिंग 100 से अधिक हैं। यात्री वेटिंग टिकट तो खरीद तो लेते हैं, लेकिन कंफर्म नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

कंफर्म टिकट के लिए मारामारी इतनी ज्यादा है कि आरक्षण काउंटर खुलने से पहले ही सुबह पांच बजे से कतारें लग रही हैं। दस बजे काउंटर खुलने के कुछ ही मिनट बाद टिकट खत्म हो जाते हैं। बनारस, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बिहार, छत्तीसगढ़ और दक्षिण राज्यों के लिए जम्मू व कटड़ा से जाने वाली ट्रेनों में सबसे ज्यादा भीड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल 30 तक सभी प्रमुख ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट है। जम्मू से आरक्षण काउंटर के पास बैठे यात्री रोहित सिंह ने कहा दिल्ली जाना था, लेकिन कंफर्म टिकट नहीं है। आरक्षण काउंटर से कंफर्म टिकट लेना आया था, लेकिन लाइन इतनी लंबी थी कि जब तक मेरा नंबर आता उससे पहले ही टिकट खत्म हो गए।
---
इन ट्रेनों की है लंबी वेटिंग लिस्ट
12238 जम्मू-वाराणसी, 12152 जम्मू-कोलकाता एक्सप्रेस, 16318 16318 हिमसागर एक्सप्रेस, 22478 वंदेभारत, 12920 मालवा एक्सप्रेस, 11078 झेलम एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में हर 50 से 100 तक की वेटिंग में है। स्लीपर कोच में स्थिति और खराब है, जहां कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल है।

----
बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे किए प्रबंध
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने गाड़ी संख्या 12426 जम्मू-नई दिल्ली, 22402 उधमपुर-दिल्ली सराय रोहिला एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया गया है। साथ ही 13152 व 12426 में थर्ड एसी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया है। वाराणसी-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा तक समर स्पेशल ट्रेन शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed