{"_id":"68192a5969a1a185770926a7","slug":"jammu-training-jammu-jammu-news-c-10-lko1027-605931-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जीवन रक्षक कौशल का अधिकारियों, कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जीवन रक्षक कौशल का अधिकारियों, कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन
अग्निशमन प्रशिक्षण केंद्र बाड़ी ब्राह्मणा में हुआ कार्यशाला का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा निदेशालय ने सोमवार को अग्निशमन प्रशिक्षण केंद्र बाड़ी ब्राह्मणा में कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) और ट्रॉमा केयर में एक दिवसीय महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया। पीपुल्स हट फाउंडेशन और उजाला सिग्नस जेके मेडिसिटी के सहयोग से आयोजित कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागी प्रशिक्षुओं और कर्मचारियों को आवश्यक जीवन रक्षक कौशल प्रदान करना रहा।
सीपीआर प्रशिक्षण अभ्यास एडीजीपी निदेशक एफएंडईएस विभाग आलोक कुमार की पहल और मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। चिकित्सा अधिकारी गांधी नगर मुख्यालय एफएंडईएस जम्मू डॉ. मंजू थापा ने समारोह की अध्यक्षता की। प्रधानाचार्य अग्निशमन प्रशिक्षण केंद्र बाड़ी ब्राह्मणा हिमांशु गंडोत्रा मुख्य अतिथि रहे।
कार्यक्रम का संचालन एफटीसी बाड़ी ब्राह्मणा के उप प्रधानाचार्य कंवल पेशिन ने किया। इस कार्यक्रम में 60 से अधिक अधिकारियों ने भाग लिया।