फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   jammu traffic police seized 32 mini-buses

जम्मू ट्रैफिक पुलिस ने सीज की 32 मिनी बसें

Wed, 27 Jul 2016 11:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 27 Jul 2016 11:56 AM IST
विज्ञापन
jammu traffic police seized 32 mini-buses
- फोटो : Amar Ujala

ट्रैफिक पुलिस ने शहर में मंगलवार को मिनी बसों के खिलाफ अभियान चलाया। एसएसपी ट्रैफिक उदय भास्कर बिल्ला और डीएसपी ट्रैफिक तेजिंद्र सिंह के नेतृत्व में शहर के अलग-अलग हिस्सों में नाके लगाए तथा 32 मिनी बसों को बिना दस्तावेज और बिना लाइसेंस के सीज कर दिया गया। इसके साथ ही उन्हें गुलशन ग्राउंड पुलिस लाइन में कतार बना खड़ा कर दिया गया।  

विज्ञापन


शहर के बिक्रम चौक, ज्यूल चौक, डोगरा चौक, जानीपुर, सतवारी, पनामा चौक, तालाब तिल्लो और अखनूर सहित अलग-अलग जगह पर ट्रैफिक पुलिस ने नाके लगाए। एसएसपी उदय भास्कर ने निर्देश दिए कि बिना दस्तावेज मिनी बसों के चालकों के साथ कोई रियायत न बरती जाए। 
विज्ञापन


अलग-अलग नाकों पर पुलिस ने मिनी बसों को रोका। उनके दस्तावेज चेक किए, जिनके कागज पूरे नहीं थे। उन्हें बिना किसी देरी और बहस किए ट्रैफिक पुलिस ने सीज कर दिया। इसके साथ ही कुछ मिनी बसों के दस्तावेजों में खामियां पाए जाने पर उनके चालकों को चेतावनी देकर छोड़ भी दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी तेजिंद्र सिंह के मुताबिक मिनी बसों के खिलाफ स्पेशल ड्राइव चलाई गई थी, जिसमें अलग-अलग नाकों पर मिनी बसों के दस्तावेज चेक किए गए और 32 मिनी बसों को सीज कर दिया। इस दौरान बहुत सारे चालकों और कंडक्टरों के साथ ट्रैफिक कर्मियों की बहस भी हुई, लेकिन पुलिस ने किसी की एक नहीं चलने दी। सभी मिनी बसों को सीज करके गुलशन ग्राउंड में लगा दिया। इसके साथ ही कुछ चालक कोर्ट से रिलीज आर्डर लेकर अपनी मिनी बसें छुड़वाने के लिए भी पहुंचने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed