{"_id":"624205fd924658648b637a2f","slug":"jammu-to-indore-flight-service-started-312-people-traveled-on-the-first-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़ान: जम्मू से इंदौर फ्लाइट सेवा शुरू, पहले दिन 312 लोगों ने किया सफर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़ान: जम्मू से इंदौर फ्लाइट सेवा शुरू, पहले दिन 312 लोगों ने किया सफर
Tue, 29 Mar 2022 12:31 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:31 AM IST
सार
सोमवार से शुरू हुई उड़ान सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार,, शुक्रवार और शनिवार को संचालित होगी। यात्री बोले-सीधी फ्लाइट से वैष्णो देवी आना हुआ आसान।
विज्ञापन
Jammu Airport
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू से इंदौर के बीच सीधी फ्लाइट शुरू हो गई है। पहले दिन 312 यात्रियों ने सफर किया। सोमवार से शुरू हुई उड़ान सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार,, शुक्रवार और शनिवार को संचालित होगी। सोमवार को फ्लाइट इंदौर से सुबह 10:10 बजे रवाना हुई और 12:10 बजे जम्मू पहुंची। वापसी में फ्लाइट जम्मू से 12:24 बजे रवाना हुई और दोपहर 2:45 बजे इंदौर पहुंची।
विज्ञापन
आने वाले दिनों में कुछ और स्थानों के लिए फ्लाइट शुरू करने जा रहे हैं। जम्मू एयरपोर्ट के रनवे का विस्तारीकरण हो गया है। लैंड पैनल्टी हटाई गई, जिसके बाद से विमान कंपनियां जम्मू के लिए फ्लाइट शुरू करने को लेकर उत्साहित हैं।
विज्ञापन
सीधी फ्लाइट शुरू होने से यात्रियों ने भी खुशी
जम्मू के लिए सीधी फ्लाइट शुरू होने से यात्रियों ने भी खुशी व्यक्त की। जम्मू एयरपोर्ट ने उत्साहित यात्रियों के अनुभव का वीडियो अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया। इसमें यात्रियों ने बताया कि जम्मू के लिए सीधी फ्लाइट शुरू होने से माता वैष्णो देवी आना आसान हो गया है।
विज्ञापन
इंदौर से दो घंटे में जम्मू पहुंचा जा सकता है
इंदौर से दो घंटे में जम्मू पहुंचा जा सकता है। जम्मू एयरपोर्ट के निदेशक एसके गर्ग ने कहा कि सोमवार को पहली फ्लाइट शुरू हो गई है। इंदौर से आई फ्लाइट में 160 यात्री थे, जबकि वापसी पर 152 यात्रियों ने सफर किया। सप्ताह में चार दिन फ्लाइट संचालित होने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन