फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu to host VHP’s Kendriya Samiti meet for first time from June 28

विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय प्रबंधक समिति की बैठक जम्मू में, सुरेश भैया जी जोशी होंगे शामिल

Sun, 23 Jun 2019 01:23 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 23 Jun 2019 01:23 PM IST
विज्ञापन
Jammu to host VHP’s Kendriya Samiti meet for first time from June 28
विहिप के प्रांत अध्यक्ष लीलाकरण शर्मा, उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता और शक्ति दत्त शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विश्व हिंदू परिषद की जम्मू में 28 जून से एक जुलाई तक होने जा रही केंद्रीय प्रबंधक समिति की बैठक में देश व विदेशों से करीब 344 डेलीगेट हिस्सा लेंगे। इस संबंध में शनिवार को संयुक्त पत्रकार वार्ता में विहिप के प्रांत अध्यक्ष लीलाकरण शर्मा, उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता और शक्ति दत्त शर्मा ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विहिप की अंतरराष्ट्रीय और राज्य इकाइयों और केंद्रीय टोली के पदाधिकारी प्रबंधक समिति की बैठक में हिस्सा लेंगे। 
विज्ञापन


संघ से सरकार्यवाह सुरेश भैया जी जोशी के भी बैठक में पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि संगठन के कार्य के बारे में निर्णय लेने के लिए और भविष्य के कार्यक्रमों को बैठक में तैयार किया जाएगा। 
विज्ञापन


अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण सहित जम्मू कश्मीर के हालात पर भी चर्चा हो सकती है। विहिप के राज्य उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता को कार्यक्रम के आयोजन का प्रभारी बनाया गया है। आयोजन स्थलों और प्रतिनिधियों के दौरे की व्यवस्था के लिए, स्थानीय परिवहन, बैठक स्थल प्रबंधन, स्वच्छता, रहने व ठहरने आदि के संबंध में उप समितियों का गठन किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य के विभिन्न विभागों जिसमें पुलिस और जम्मू नगर निगम से अनुरोध किया गया है कि वह विहिप की राज्य में पहली बार होने जा रही केंद्रीय प्रबंधक समिति की बैठक को कामयाब बनाने में अपना सहयोग दें। उन्होंने कहा राष्ट्रीय प्रबंधक कमेटी की बैठक राज्य में होने से राष्ट्रवादी नागरिकों का मनोबल बढ़ेगा और राज्य के पर्यटन को बढ़ावा देने में भी मदद मिलेगी। इस अवसर पर विहिप के प्रदेश प्रेस सचिव राजेश भसीन भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed