फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu: Third edition of JK Open begins at Jammu Tawi Golf Course

J&K Open: जम्मू तवी गोल्फ कोर्स में जेएंडके ओपन के तीसरे संस्करण का आगाज, ये शीर्ष खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Wed, 04 Oct 2023 04:39 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 04 Oct 2023 04:39 PM IST
सार

जेएंडके ओपन के तीसरे संस्करण की शुरुआत हो गई है। शीर्ष भारतीय पेशेवर ओम प्रकाश चौहान, अमन राज, अक्षय शर्मा, सचिन बैसोया, हर्षजीत सिंह सेठी, गौरव प्रताप सिंह, करण प्रताप सिंह और क्षितिज नवीद कौल प्रतिभा दिखाएंगे। 

विज्ञापन
jammu: Third edition of JK Open begins at Jammu Tawi Golf Course
जम्मू ओपन - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू तवी गोल्फ कोर्स में बुधवार से जेएंडके ओपन के तीसरे संस्करण की शुरुआत हो गई है। प्रतियोगिता चार से सात अक्तूबर तक चलेगी। इस वर्ष पुरस्कार राशि 50 लाख है। प्रो एम इवेंट इस महीने की आठ तारीख को होगा। टूर्नामेंट में 109 पेशेवर और पांच शौकिया सहित 114 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। शीर्ष भारतीय पेशेवर ओम प्रकाश चौहान, अमन राज, अक्षय शर्मा, सचिन बैसोया, हर्षजीत सिंह सेठी, गौरव प्रताप सिंह, करण प्रताप सिंह और क्षितिज नवीद कौल प्रतिभा दिखाएंगे। 

विज्ञापन


विदेशी चुनौती का नेतृत्व बांग्लादेश के बादल हुसैन, नेपाल के सुक्र बहादुर राय और कनाडा के सुखराज सिंह गिल करेंगे। स्थानीय चुनौती भवानी सिंह परमार, पवन परिहार, फैयाज अहमद लंगू, राघव वाही और मीर अहमद के साथ-साथ शौकिया प्रभनूर सिंह, उमर याकूब मीर, वेदांत हांडा, अरिंदम सूडान और जोरावर सिंह देंगे।
विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार को प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (पीजीटीआई) ने जेएंडके टूरिज्म के साथ प्रेस वार्ता की। पीजीटीआई के सीईओ उत्तम सिंह मुंडी ने कहा कि जेएंडके टूरिज्म द्वारा प्रस्तुत जेएंडके ओपन का तीसरा संस्करण सबसे प्रतीक्षित टूर्नामेंटों में से एक है। जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग के विशेष सचिव अमरजीत सिंह ने कहा कि टूर्नामेंट दुनिया भर के व्यापार और यात्रियों के लिए गोल्फ पर्यटन के रूप में प्रदेश को पेश करने का मंच है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह जम्मू-कश्मीर पर्यटन की पहल का हिस्सा है। जम्मू-कश्मीर में कुछ शानदार गोल्फ कोर्स हैं जैसे जम्मू तवी, रॉयल स्प्रिंग्स (श्रीनगर), पहलगाम (लिद्दर वैली) और गुलमर्ग गोल्फ क्लब। जम्मू तवी गोल्फ कोर्स के सचिव मानव गुप्ता ने कहा कि जेएंडके ओपन स्थानीय गोल्फ प्रतिभाओं को भी मौका देता है, जिन्हें देश के सर्वश्रेष्ठ पेशेवरों के साथ चलने का मौका मिलेगा। भविष्य में चैंपियन गोल्फ खिलाड़ी तैयार करने में मदद करेगा। पर्यटन सचिव डॉ. सैयद आबिद रशीद शाह ने कहा कि जेएंडके ओपन गोल्फ पर्यटन को बढ़ाने के लिए एक निर्णायक टूर्नामेंट है। आयोजन में विश्व स्तरीय खिलाड़ी भाग लेते हैं और प्रत्येक खिलाड़ी को कला और व्यंजनों सहित डोगरी संस्कृति का अनुभव मिलेगा। टाटा स्टील पीजीटीआई रैंकिंग लीडर ओम प्रकाश चौहान ने कहा कि यहां खेलने की विशेष यादें हैं। 2014 में एक प्रतियोगिता जीती थी और इस सप्ताह का इंतजार कर रहा हूं।

जम्मू गोल्फ कोर्स की यह है विशेषता 

जम्मू तवी गोल्फ कोर्स एक 18 होल कोर्स है, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कर्नल केडी बग्गा द्वारा डिजाइन किया गया है। कोर्स 24 अप्रैल, 2011 को शुरू किया था। यह जम्मू को श्रीनगर से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-वन ए के साथ तवी नदी के किनारे घाटी में है। इसमें लगभग 6600 मीटर लंबे फेयरवे हैं। दो बड़े और तीन छोटे जल निकाय और लगभग 3200 मीटर लंबा वाटर चैनल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed