{"_id":"65dba6f60cb5ec8fa50b3caa","slug":"jammu-thana-divis-apeal-jammu-news-c-10-jam1008-310686-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधियों को पकड़ने में लोग करें सहयोग : एसपी ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधियों को पकड़ने में लोग करें सहयोग : एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
पौनी चक में आयोजित थाना दिवस के दौरान पुलिस अधिकारी व ग्रामीण फोटो पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौनी चक चौकी में आयोजित थाना दिवस में लोगों ने उजागर की समस्याएं
क्षेत्र में बढ़ा नशा और मवेशी तस्करी पर जताई चिंता
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है। इसलिए अपराधियों की धरपकड़ के लिए लोग पुलिस का सहयोग करें। यह अपील एसपी ग्रामीण बृजेश शर्मा ने रविवार को पौनी चक चौकी में आयोजित पुलिस थाना दिवस में लोगों से की है। इस दौरान लोगों ने क्षेत्र में नशा और मवेशी तस्करी पर चिंता जताते हुए जल्द कदम उठाने की अपील की।
कार्यक्र में लोगों ने पशु तस्करी और क्षेत्र में नशा तस्करी जैसी कई शिकायतें पुलिस के सामने रखी। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि संबंधित मुद्दे हल किए जाएंगे। एसपी ग्रामीण ने लोगों से क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ नशीली दवाओं की तस्करी, शराब बनाने और मवेशी तस्करी आदि में लिप्त असामाजिक तत्वों की पहचान करने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। एसडीपीओ दोमाना मुदस्सिर हुसैन ने कहा कि थाना दिवस का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की आम जनता की समस्याओं को जानना है। बैठक में एसएचओ दोमाना अरुण शर्मा, पौनी चक चौकी प्रभारी विजय भारती और सांदवा बॉर्डर पोस्ट प्रभारी सुधाम हुसैन आदि मौजूद रहे।
एसपी ग्रामीण ने नशा मुक्ति केंद्र का किया दौरा
एसपी ग्रामीण ने कार्यक्रम के बाद नशा मुक्ति केंद्र काना चक का दौरा कर सुविधाओं का जायजा लिया। केंद्र में 35 लोगों का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में नशा तस्करी समाज में बड़ी समस्या है। अभिभावकों से अपील है की वह अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें।