{"_id":"669c0e7d2e8a900680048923","slug":"jammu-terrorists-changed-their-strategy-now-they-are-attacking-new-army-units-in-every-district-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu : आतंकियों ने बदली रणनीति, अब हर जिले में सेना की नई यूनिट पर कर रहे हैं हमला; निशाने पर जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu : आतंकियों ने बदली रणनीति, अब हर जिले में सेना की नई यूनिट पर कर रहे हैं हमला; निशाने पर जवान
Sun, 21 Jul 2024 12:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 21 Jul 2024 12:54 AM IST
सार
इसमें आतंकी हर जिले में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाने के साथ-साथ सेना की नई यूनिट को निशाना बना रहे हैं। जम्मू संभाग में पिछले दो सालों हो रहे आतंकी हमलों में आतंकियों ने इस तरह रणनीति अपनाई है।
विज्ञापन
file pic
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग में आतंकियों ने नई रणनीति के तहत हमले किए हैं। इसमें आतंकी हर जिले में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाने के साथ-साथ सेना की नई यूनिट को निशाना बना रहे हैं। जम्मू संभाग में पिछले दो सालों हो रहे आतंकी हमलों में आतंकियों ने इस तरह रणनीति अपनाई है। वह हर जिले में सेना की नई यूनिट पर हमला करते हैं, जवानों को क्षति पहुंचा कर घटना स्थल से बड़ी आसानी से फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन
लंबे समय से शांत रहे जम्मू संभाग में 2021 से आतंकवादियों ने अपनी गतिविधियां बढ़ाई हैं। 2021 से 2023 तक पुंछ-राजोरी तक सीमित आतंकियों ने देखते-देखते जम्मू संभाग के अधिकांश जिलों में न सिर्फ अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई, बल्कि हमलों को भी अंजाम देने में कामयाब रहे। अक्तूबर-नवंबर 2021 में आतंकियों ने पुंछ-राजोरी में 16वीं राष्ट्रीय राइफल की टुकड़ी पर दो हमले किए। इसके बाद 2022 में राजोरी में आतंकियों ने 11वीं राजपूत राइफल की टुकड़ी पर फिदायीन हमला किया।
विज्ञापन
अप्रैल 2023 में सेना की 49वीं राष्ट्रीय राइफल, मई में नौ पैरा, अगस्त में 34वीं राष्ट्रीय राइफल, 19वीं राष्ट्रीय राइफल, नवंबर में 63वीं राष्ट्रीय राइफल, दिसंबर में 48वीं राष्ट्रीय राइफल की टुकड़ी पर हमला किया। मई 2024 को राजोरी में एयरफोर्स के काफिले पर घात लगाकर हमला किया। जुलाई में 22 गढ़वाल राइफल, डोडा में 4 राष्ट्रीय राइफल और डोडा के देसा में 10वीं राष्ट्रीय राइफल के जवानों पर हमला किया। ये हमले पुंछ-राजोरी, उधमपुर, कठुआ और डोडा जिले में हुए। आतंकी एक जिले में एक से दो हमले ही कर रहे हैं।
विज्ञापन