फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Terrorists Attack: For the first time after 2021, Army was attacked in Jammu district, high alert on LOC

Jammu Terrorists Attack: पहली बार जम्मू जिले में 2021 के बाद सेना पर हुआ हमला, एलओसी और बार्डर पर हाई अलर्ट

Wed, 30 Oct 2024 04:00 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Wed, 30 Oct 2024 04:00 PM IST
सार

जम्मू के अखनूर में एलओसी पर आतंकी हमले के बाद बार्डर और एलओसी दोनों पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। यह हमला पिछले तीन वर्ष में जम्मू जिले में सेना पर पहला हमला है।

विज्ञापन
Jammu Terrorists Attack: For the first time after 2021, Army was attacked in Jammu district, high alert on LOC
LOC - फोटो : संवाद

विस्तार

अखनूर एलओसी पर आतंकी हमले को लेकर बार्डर और एलओसी दोनों पर हाई अलर्ट कर दिया गया है। पिछले तीन वर्ष में सेना पर जम्मू जिले में ये पहला हमला है। इसके पहले 16 और 17 जून 2021 की रात जम्मू के वायुसेना स्टेशन पर ड्रोन से आतंकी हमला हुआ था। यूं कहें कि पिछले तीन वर्ष से जम्मू संभाग में सबसे शांत जम्मू ही था। इसके अलावा राजोरी, पुंछ, कठुआ, उधमपुर, डोडा, किश्तवाड़, रामबन आदि में हमले हो चुके हैं। जानकारी के अनुसार आतंकी हमले को लेकर जम्मू, सांबा और कठुआ बार्डर पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। जबकि राजोरी और पुंछ की एलओसी पर भी सेना को सतर्क किया गया है।

विज्ञापन


लोगों से सतर्क रहने की अपील
अखनूर में आतंकियों के खिलाफ सफल आपरेशन में स्थानीय लोगों का बड़ा योगदान रहा है। डीआईजी शिव कुमार का कहना है कि आतंकियों को देखने वाले बच्चों ने समय पर जानकारी दी। ऐसे ही सीमा पर रहने वाले तमाम लोग सतर्क रहें।किसी भी संदिग्ध के दिखने पर पास की पुलिस या फिर सेना को सूचित करें। इससे किसी भी बड़ी वारदात से समय रहते बिना नुकसान निपटा जा सकता है। लिहाजा किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति के दिखने पर तत्काल सूचना दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed