{"_id":"88eed8bcd8b644cf8008b08fa4767571","slug":"jammu-temprature-at-verry-low-level-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में जून के तापमान में रिकॉर्डतोड़ गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में जून के तापमान में रिकॉर्डतोड़ गिरावट
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 05 Jun 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमूमन शरीर को झुलसा देने वाले जून माह की शुरुआत ठंडक के साथ हुई है। पिछले दो दिन से हल्की और तेज बारिश से राज्य के अधिकांश इलाकों में पारा गिर गया है। कई क्षेत्रों में दिन के तापमान में रिकार्ड गिरावट आई है। बारिश से पूरी रियासत में मौसम सुहावना है। जिला राजोरी के बुद्धल और कोटरंका के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों तक राज्य में मौसम का ऐसा ही मिजाज बना रहेगा।
विज्ञापन
इस बीच गुलमर्ग 4.8 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ सबसे सर्द रहा। जम्मू में दिनभर रुक रुक कर बारिश होती रही। यहां लगातार मौसम के खराब रहने से वीरवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 11 डिग्री लुढ़क कर 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस पर टिका है। जम्मू में 0.2 मिलीमीटर बारिश हुई। रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में भी दिनभर बारिश होती रही।
विज्ञापन
यहां 6.0 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 12 डिग्री लुढ़क कर 15.2 और न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिला उधमपुर के भी अधिकांश इलाकों में रुक रुक कर बारिश जारी रही। उधमपुर में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 17 डिग्री गिरकर रिकार्ड 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
इस बीच जम्मू संभाग के भद्रवाह में 6.6, बटोत में 5.2 और बनिहाल में सबसे ज्यादा 13.5 मिलीमीटर बारिश से पारा गिर गया है। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में भी 1.7 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री गिरकर 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री रहा। श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में अधिकतम तापमान 12.2 रहा।