फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, tample, city, pilgrimes

Jammu News: पार्क में सैर की जगह मंदिर में देवी दर्शन को तरजीह

विज्ञापन
jammu, tample, city, pilgrimes
बाहु पार्क पड़ा वीरान, दिनभर में मुश्किल से पहुंचे 30 से 40 पर्यटक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू के लोग घर से बाहर बेशक निकल रहे हैं, लेकिन हालात को लेकर अभी तक वे बहुत आश्वस्त नहीं हैं। यही वजह है कि गर्मियों की शाम में खास तौर पर चहल-पहल रहने वाले पार्क तकरीबन खाली हैं। छुट्टी होने के बावजूद सोमवार शाम बाहु पार्क वीरान पड़ा था। वहां मुश्किल से दिन भर में 30 से 40 पर्यटक पहुंचे। इसके बगल में ही स्थित बावे वाली माता के मंदिर में श्रद्धालुओं की मौजूदगी दिखी।
कुल मिलाकर लोगों ने पार्क में सैर की जगह मंदिर में देवी दर्शन को तरजीह दी। हालात के जल्द ठीक होने की कामना की। मंदिर के रास्ते में प्रसाद की दुकान चलाने वाले संतोष खजूरिया ने बताया कि उनकी दुकान यहां उनके पुरखों के समय से है। इस दुकान को करीब सौ साल हो चुके हैं। ऐसे हालात उन्होंने कई बार देखे हैं। उन्हें उम्मीद है कि शायद मंगलवार को ये तस्वीर कुछ बदले।
विज्ञापन

वहीं, मंदिर को जाने वाले रास्ते में ही एक छोले-भटूरे की छोटी सी दुकान चलाने वाले अर्जुन सिंह ने कहा कि उन्हें हालात ठीक होने का इंतजार है। अर्जुन की यह दुकान भी काफी पुरानी है। करीब 50 साल से। वे कहते हैं कि आम तौर पर जब भी कोई आतंकी हमला होता है तो घर से बाहर निकलने वाले लोगों की संख्या गिर जाती है। इस बार भी इसका असर देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------

महाराजा हरि सिंह पार्क का हाल भी जुदा नहीं
आम तौर पर पर्यटकों के हंसी-ठट्ठे से गुलजार से रहने वाले महाराजा हरि सिंह पार्क का हाल भी बाहु पार्क से अलग नहीं था। शाम तकरीबन साढ़े सात बजे महज चंद लोग अपने परिवारों के साथ झूले का आनंद लेते और आइसक्रीम का लुत्फ उठाते नजर आए। पार्क में मौजूद पिंकी सिंह ने मौजूदा हालात के लिए सीमा पर जारी तनाव को जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना था कि जब वे पहले आती थीं तो पार्क में अच्छी-खासी भीड़ नजर आती थी। लेकिन अब बेहद कम लोग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed