फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, street light, jmc, inpection

Jammu News: शहर की गलियां होंगी रोशन, लगेंगी 850 से ज्यादा स्ट्रीट लाइट

विज्ञापन
jammu, street light, jmc, inpection
शहर में  दौरे के दौरान आयुक्त जरूररीदिशा निर्देश देते हुए ङङङङ नगर निगम
पांच हजार लाइटें लगाने पर काम तेज से होगा
विज्ञापन

आयुक्त ने शहर में दौरा कर स्थिति का लिया जायजा, लोगों की सुनीं समस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर के अंधेरे इलाकों को रोशन करने के लिए 850 से ज्यादा 190 वाट की स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इससे शहर की गलियां रोशन होंगी। इसके अलावा पांच हजार स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम तेज गति से होगा। यह निर्देश जम्मू नगर निगम (जेएमसी) के आयुक्त डॉ. देवांश यादव ने दिए।
इस दौरान उन्होंने शहर में एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) की ओर से किए जा रहे स्ट्रीट लाइट के मरम्मत और रखरखाव के काम का निरीक्षण किया। साथ ही आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से खराब स्ट्रीट लाइट की शिकायत करने वाले लोगों से मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

उन्होंने जेएमसी के इलेक्ट्रिक विंग के अधिकारियों के साथ-साथ ईईएसएल कर्मियों को कड़ी चेतावनी जारी की। उन्होंने रात के समय किसी भी अप्रिय या गैरकानूनी गतिविधियों को रोकने के लिए शहर के सभी क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट की पूर्ण कार्यक्षमता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. यादव ने जम्मू की हर सड़क पर अच्छी रोशनी सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता दोहराई। इसका उद्देश्य लोगों की सुरक्षा में सुधार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed