फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: Sticky bomb IED blast at the behest of Lashkar in Udhampur three terrorists arrested

जम्मू: ऊधमपुर में लश्कर के इशारे पर किया था स्टिकी बम आईईडी धमाका, तीन आतंकी गिरफ्तार

Sun, 05 Jun 2022 10:45 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 05 Jun 2022 10:45 AM IST
सार

एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया कि सलाथिया चौक पर नौ मार्च को स्टिकी बम आईईडी धमाके में रामनगर निवासी चागेर कुमार उर्फ जुगल की मौत हो गई थी जबकि 16 अन्य घायल हुए थे। मामले की जांच के दौरान कई संदिग्धों से पूछताछ की गई।

विज्ञापन
Jammu: Sticky bomb IED blast at the behest of Lashkar in Udhampur three terrorists arrested
प्रैस वार्ता में एडीजीपी मुकेश सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऊधमपुर के सलाथिया चौक पर कोर्ट कांप्लेक्स के बाहर नौ मार्च को हुए स्टिकी बम आईईडी धमाके के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। यह धमाका आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तान में हैंडलर के इशारे पर किया गया था। रामबन, डोडा व भद्रवाह से गिरफ्तार इन आतंकियों ने पूछताछ में धमाके में शामिल होने की बात कबूल की। इनकी निशानदेही पर एक अन्य स्टिकी बम बरामद किया गया है।

विज्ञापन


एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया कि सलाथिया चौक पर नौ मार्च को स्टिकी बम आईईडी धमाके में रामनगर निवासी चागेर कुमार उर्फ जुगल की मौत हो गई थी जबकि 16 अन्य घायल हुए थे। मामले की जांच के दौरान कई संदिग्धों से पूछताछ की गई। रामनगर के हल्ला बोहर धार निवासी मोहम्मद रमजान सोहिल को पूछताछ में मिले सबूतों के आधार पर पकड़ा गया।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आरोपी ने कबूल किया कि पाकिस्तानी हैंडलर मोहम्मद आमिन उर्फ खुबैब के कहने पर उसने स्टिकी बम आईईडी प्लांट की थी। खुबैब डोडा के कठावा ठाठरी का रहने वाला है, जो इन दिनों पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में रह रहा है। उसके पिता मोहम्मद इशहाक सोहिल लश्कर का प्रशिक्षित आतंकी था जिसे 2003 को मार गिराया गया था। रमजान सोशल मीडिया के जरिये पाकिस्तानी हैंडलर खुबैब के साथ लगातार संपर्क में था। उसे एक स्टिकी बम सलाथिया चौक पर लगाने और एक को भविष्य में इस्तेमाल के लिए सुरक्षित रखने का निर्देश मिला था। उसकी निशानदेही पर एक स्टिकी बम बरामद किया गया।

एडीजीपी ने बताया कि रमजान को स्टिकी बम ब्लास्ट की घटना को अंजाम देने के बाद 30 हजार रुपये मिले थे जो उसके जेके बैंक खाते में 23 मार्च को डाले गए थे। यह राशि डोडा के मोटला देसा निवासी खुर्शीद अहमद ने खुबैब के निर्देश पर डाले थे। इस पर खुर्शीद को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उसका साला बिलाल अहमद बट लश्कर का प्रशिक्षित आतंकी है जो 2002 से पाकिस्तान से अपनी गतिविधियां संचालित कर रहा है। खुबैब का वित्तीय मामला खुर्शीद ही देखता है।

बेलीचराना से दो स्टिकी बम आईईडी मिले थे

एडीजीपी ने बताया कि तीसरा आरोपी भद्रवाह के धानी निवासी निसार अहमद खान प्रशिक्षित आतंकी है और वह 2001 से 2006 तक लश्कर के साथ डोडा जिला में सक्रिय था। उसने खुबैब के निर्देश पर दो बार स्टिकी बम आईईडी लिया था। एक दिसंबर 2021 व दूसरा जनवरी 2022 में जम्मू के बेलीचराना से लिया था। उसे मोबाइल पर लोकेशन और चित्र भेजे गए थे। उसके खुलासे पर एक स्टिकी बम आईईडी भद्रवाह के जंगल क्षेत्र खुरसारी से बरामद किया गया। कुछ और गिरफ्तारियां संभव हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed