फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Srinagar: The roster will change in the secretariats from June 1 to 15, administrative secretaries will be swapped

जम्मू-श्रीनगर: सचिवालयों में एक से 15 जून तक बदलेगा रोस्टर, प्रशासनिक सचिवों की होगी अदला-बदली

Fri, 28 May 2021 06:03 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 28 May 2021 06:03 PM IST
सार

एक से 15 जून तक रोस्टर व्यवस्था के बाद श्रीनगर सचिवालय में काम कर रहे प्रशासनिक सचिव जम्मू से संभालेंगे मोर्चा।

विज्ञापन
Jammu-Srinagar: The roster will change in the secretariats from June 1 to 15, administrative secretaries will be swapped
आईएएस - फोटो : File Photo

विस्तार

जम्मू, श्रीनगर नागरिक सचिवालयों में रोस्टर व्यवस्था के तहत काम कर रहे प्रशासनिक सचिवों की अदला-बदली होगी। एक से 15 जून तक जम्मू के नागरिक सचिवालय में प्रशासनिक सचिव के पद पर काम कर रहे आईएएस अधिकारी श्रीनगर नागरिक सचिवालय से मोर्चा संभालेंगे। वहीं श्रीनगर में तैनात प्रशासनिक सचिव जम्मू नागरिक सचिवालय से काम करेंगे।

विज्ञापन

श्रीनगर से जम्मू नागरिक सचिवालय से कामकाज संभालने वाले प्रशासनिक सचिवों में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्त आयुक्त अटल डुल्लू शामिल हैं।

साथ ही आवास एवं शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव धीरज गुप्ता, कौशल विकास विभाग के प्रधान सचिव असगर हसन सामून, सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव मनोज कुमार द्विवेदी, स्कूली शिक्षा विभाग के सचिव बीके सिंह, जल शक्ति विभाग के आयुक्त सचिव एम राजू, जनजातीय मामलों के विभाग के सचिव शाहिद इकबाल चौधरी, पर्यटन विभाग के सचिव सरमद हफीज, फ्लोरीकल्चर विभाग के सचिव शेख फ्याज, हॉस्पिटेलिटी विभाग के सचिव तलत परवेज रोहेल्ला, एआरआई एंड ट्रेनिंग विभाग के सचिव अब्दुल मजीद भट, कानून विभाग के सचिव अचल सेठी शामिल हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: केमिकल फैक्टरी में आग के तांडव और शोपियां मुठभेड़ समेत पढ़ें प्रदेश की पांच बड़ी खबरें    
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जम्मू नागरिक सचिवालय से श्रीनगर सचिवालय जाकर मोर्चा संभालने वालों में वित्त विभाग के वित्त आयुक्त अरुण कुमार मेहता, गृह और राजस्व विभाग के प्रधान सचिव शालीन काबरा, ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव बिपुल पाठक, कृषि उत्पाद विभाग के प्रधान सचिच नवीन कुमार चौधरी, विद्युत विकास विभाग के प्रधान सचिव रोहित कंसल, सड़क एवं भवन निर्माण विभाग के प्रधान सचिव शैलेंद्र कुमार, युवा, सेवा और खेल विभाग के प्रधान सचिव अलोक कुमार, उद्योग विभाग के प्रधान सचिव रंजन पी ठाकुर, परिवहन विभाग के प्रधान सचिव हृदेश कुमार, श्रम और रोजगार विभाग की प्रधान सचिव सरिता चौहान व वन विभाग के प्रधान सचिव संजीव वर्मा शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed