फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Srinagar Road: Trucks up to ten wheelers will go to Kashmir via Mughal Road traffic police issued new advisory

Jammu Srinagar Road: दस चक्के तक के ट्रक मुगल रोड से होकर कश्मीर जाएंगे, यातायात पुलिस ने जारी की नई एडवाइजरी

Mon, 04 Jul 2022 11:16 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 04 Jul 2022 11:16 AM IST
सार

दस चक्कों से ऊपर वाले ट्रक जम्मू - श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से आवागमन करेंगे। सामान लदे हुए ट्रकों को दोपहर 2 बजे से काजीगुंड और जखैनी नाके तक पहुंचना होगा।

विज्ञापन
Jammu Srinagar Road: Trucks up to ten wheelers will go to Kashmir via Mughal Road traffic police issued new advisory
Mughal Road - फोटो : File Photo

विस्तार

यातायात पुलिस ने अमरनाथ यात्रा के दौरान कश्मीर आने-जाने वाले वाहनों के लिए एडवाइजरी जारी की है।  पर्यटक वाहनों, अमरनाथ यात्रियों और ट्रकों के लिए जारी एडवाइजरी के अनुसार दस चक्के तक वाले खाली, भरे सभी ट्रक व टैंकर मुगल रोड होकर कश्मीर घाटी जाएंगे और ईस रूट से वापस आएंगे। साथ ही मुगल रोड के खुले रहने का समय भी बढ़ा दिया गया है। अब इस पर सुबह 7 बजे से शाम चार बजे तक वाहन चलेंगे। 

विज्ञापन


जबकि दस चक्कों से ऊपर वाले ट्रक जम्मू - श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से आवागमन करेंगे। सामान लदे हुए ट्रकों को दोपहर 2 बजे से काजीगुंड और जखैनी नाके तक पहुंचना होगा। इन ट्रकों को सड़कों के किनारे पार्क किया जाएगा। यातायात पुलिस की हरी झंडी के बाद आगे की अनुमति होगी।  
विज्ञापन


पर्यटक व अमरनाथ यात्रियों को सुबह 6 से शाम बजे तक ही कश्मीर में मिलेगा प्रवेश

यातायात एडवाइजरी के अनुसार, कश्मीर जाने वाले पर्यटक और काफिले के अलावा कश्मीर जाने वाले श्रद्धालुओं को सुबह 7 से 6 बजे के बीच कश्मीर घाटी में प्रवेश मिलेगा। यदि कोई 6 बजे के बाद पहुंचता है तो सुरक्षाकर्मी उन्हें पूरी सुरक्षा के साथ नजदीक के किसी लाज में रखेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि हाईवे पर यात्रा को लेकर कुछ पाबंदियां लगा दी गई थीं, जिसका कश्मीर के पर्यटन कारोबारी, फल कारोबारी, ट्रेवल एजेंट ने काफी विरोध किया था। इसे देखते हुए नई गाइड लाइन जारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed