फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Srinagar National Highway washed away at Magarkot in Ramban

भारी बारिश से रामबन में सौ मीटर हाईवे बहा

Fri, 20 Feb 2015 07:27 PM IST
Updated Fri, 20 Feb 2015 07:27 PM IST
विज्ञापन
Jammu Srinagar National Highway washed away at Magarkot in Ramban

जम्मू-कश्मीर में दो दिन से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। देर रात हुई भारी बारिश में जम्मू-श्रीनगर हाईवे रामबन के पास मगरकोट इलाके में क्षतिग्रस्त हो गया है। बारिश इतनी भीष्ण है की हाईवे का सौ मीटर तक का भाग पानी के साथ बह गया।

विज्ञापन


जम्मू से श्रीनगर के लिए एकतरफा चल रहे यातायात को शाम रामबन के सेरी और रामसू के गांगरी इलाके में भूस्खलन के कारण रोकना पड़ा है। स्थानीय संवाददाता के अनुसार रामबन में 200 से ज्यादा वाहन फंसे हुए हैं। स्थानीय प्रशासन की तरफ से फंसे हुए लोगों को आसपास के गेस्ट हाउस में ठहराया गया है।
विज्ञापन


रामबन के अलावा रामसू समेत पूरे हाईवे पर दो हजार से ज्यादा वाहन फंसे हुए हैं। एसएसपी हाईवे संजय कोतवाल के अनुसार भारी बारशि के कारण हाईवे को दुरूस्त करने में परेशानी आ रही है। फिलहाल हाईवे पर वाहनों को पूरी तरह से रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्फबारी के चलते राजमार्ग बंद

Jammu Srinagar National Highway washed away at Magarkot in Ramban

बनिहाल टनल पर हो रही बर्फबारी और पहाड़ों से गिर रहे पत्थरों को देखते हुए हाईवे आज भी भी बंद रखा गया है। वहीं, वीरवार को हुई बर्फबारी और मूसलाधार बारिश से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। बनिहाल जवाहर टनल के पास बर्फबारी के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया है।

हाईवे पर करीब दो हजार वाहन फंस गए हैं। घाटी के अधिकांश हिस्सों में सफेद चादर बिछ गई है। विश्व विख्यात पर्यटक स्थल गुलमर्ग और पहलगाम में ताजा बर्फबारी हुई है। जम्मू में तेज बारिश से पारा सामान्य से नीचे गिर गया है। कटड़ा-सांझी छत के बीच हेलीकाप्टर सेवा भी प्रभावित हुई।

रियासी में बिजली गिरने से एक युवती की मौत हो गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में राज्य के कई इलाकों में बर्फबारी और बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed