फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Srinagar National Highway closed after nine hours

नौ घंटे ही खुला रह पाया जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे

Mon, 21 Mar 2016 07:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 21 Mar 2016 07:06 PM IST
सार

  • जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे सोमवार को जम्मू से श्रीनगर के लिए एकतरफा यातायात के लिए सुबह खोला गया
  • 25 और 26 मार्च को मैदानी इलाकों में भारी बारिश और पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। 

विज्ञापन
Jammu-Srinagar National Highway closed after nine hours
- फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रियासत में मौसम का मिजाज 24 मार्च से एक बार फिर बिगड़ने के आसार हैं। 25 और 26 मार्च को मैदानी इलाकों में भारी बारिश और पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। 

विज्ञापन


वहीं भूस्खलन और फिसलन की वजह से पिछले चार दिनों से बंद पड़ा जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे सोमवार को जम्मू से श्रीनगर के लिए एकतरफा यातायात के लिए सुबह खोला गया, लेकिन हाईवे की खराब हालत को देखते हुए दोपहर एक बजे के बाद दोबारा इसे बंद कर दिया गया। 
विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से जारी की गई भविष्यवाणी के अनुसार 23 मार्च तक रियासत का मौसम साफ ही रहेगा, लेकिन 24 मार्च से मौसम करवट बदलेगा। इससे जम्मू और कश्मीर संभाग के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। इसके बाद 26 मार्च तक भारी बारिश और बर्फबारी की आशंका व्यक्त की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 6.6 के साथ राज्य का सबसे ठंडा इलाका

Jammu-Srinagar National Highway closed after nine hours

वहीं सोमवार को रियासत में अधिकतर इलाकों में मौसम साफ बना रहा। साफ मौसम को देखते हुए यातायात विभाग की ओर से जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे को सुबह पांच बजे जम्मू से श्रीनगर के लिए एकतरफा खोला गया। इससे पिछले कई दिनों से रुके पड़े वाहनों और यात्रियों को श्रीनगर की ओर रवाना किया गया। 

राशन और अन्य जरूरी पदार्थ लेकर भी कई वाहन कश्मीर के लिए रवाना हुए। हालांकि दोपहर एक बजे के बाद हाईवे को एक बार फिर से बंद कर दिया गया। रियासत में गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 6.6 के साथ राज्य का सबसे ठंडा इलाका रहा, जबकि जम्मू में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से गर्मी का अहसास रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed