{"_id":"5ebe39d28ebc3e906a219748","slug":"jammu-srinagar-national-highway-blocked-at-morh-gohri-ramban-after-landslide-hundreds-of-load-carriers-stranded-in-ramban","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीरः रामबन में भूस्खलन, राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित, वाहनों की लगीं कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीरः रामबन में भूस्खलन, राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित, वाहनों की लगीं कतारें
Fri, 15 May 2020 12:12 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 15 May 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
तेजी से चल रहा मार्ग पर पड़े पत्थरों को हटाने का काम
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू कश्मीर में रामबन के मोर गोहर इलाके में गुरुवार शाम भूस्खलन हुआ। इसके कारण जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया है। यातायात बाधित होने से आवश्यक वस्तुओं को ले जाने वाले ट्रकों सहित सैकड़ों वाहन रामबन में फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
वहीं भूस्खलन के कारण दस से अधिक गांवों का रामबन से संपर्क टूट गया है। इन गांवों तक पहुंचने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। ऐसी दशा में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं प्रशासन की ओर से मार्ग पर पड़े पत्थरों को हटाने का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
