फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu srinagar national highway again closed

उधमपुर में NH फिर से बंद

Sat, 14 Mar 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर Updated Sat, 14 Mar 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
jammu srinagar national highway again closed

जम्मू-श्रीनगर

विज्ञापन
हाईवे देर शाम फिर से बंद कर दिया गया। उधमपुर और चिनैनी के बीच खैरी क्षेत्र में पस्सियां गिरने के दौरान एक बड़ा पत्थर सड़क पर गिर आया। फिर कुछ ही देर के बाद एक टिप्पर भी मलबे की मिट्टी के कारण पलट गया। इन दोनों वजह से यातायात ठप हो गया। देर शाम छह बजे के करीब हुई इस घटना के कारण हाईवे के दोनों तरफ काफी जाम लगा रहा। सैकड़ों गाड़ियां फंस गई।

डोडा, चिनैनी, रामबन, कश्मीर की जम्मू की तरफ आ रही गाड़ियां रोक दी गई। उधमपुर में कोई भी गाड़ी नहीं पहुंच पाई। जम्मू से श्रीनगर तक गाड़ियां छोड़े जाने के कारण सुबह से लेकर शाम तक अधिकतर ट्रक, टैंकर व ट्राले घाटी तक रवाना किए गए। इन भारी ट्रकों के कारण खैरी की दलदल वाली सड़क भी हल्की सी धंस गई। पहाड़ी से मलबा गिरा और रास्ता फिर से बंद हो गया।

हालांकि पहले ही इस क्षेत्र में एक तरफा ट्रैफिक ही छोड़ी गई थी। ग्रेफ ने एक तरफ से ही रास्ता खोला और दो तरफ से रास्ता खोलने के लिए काम बंद कर दिया। जेसीबी को भी हटा दिया गया। जल स्रोत्र के कारण पहाड़ी से लगातार मलबा गिर रहा था। मलबे को एक साइड पर लगाकर गाड़ियों को चार दिन पहले ही छोड़ा गया और हाईवे खोला गया।

हाईवे बंद होने के कारण घाटी जाने वाली गाड़ियां प्रभावित रहीं। हालांकि अधिकतर गाड़ियां पहले से ही निकल चुकी थी। लेकिन कई ट्रक व ट्राले बाईपास पर खड़े रहे।

काम जारी है
एसपी उधमपुर मोहन लाल कैथ ने कहा कि हाईवे खोलने का काम चल रहा है। जेसीबी और पोपलाइन भेजी गई है। जल्द ही हाईवे को खोल दिया जाएगा। रात के समय में कई गाड़ियां दोनों तरफ फंसी हुई हैं। आधी रात तक आवाजाही शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed