{"_id":"6806b1ac780177468000e6ca","slug":"jammu-srinagar-kashmir-super-50-jammu-news-c-10-jam1028-594758-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कश्मीर सुपर 50 ने जेईई मेन्स 2025 परीक्षा में हासिल की उत्कृष्ट सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कश्मीर सुपर 50 ने जेईई मेन्स 2025 परीक्षा में हासिल की उत्कृष्ट सफलता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। सेना के चिनार कोर, सीएसआरएल और पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड के संयुक्त प्रयासों से संचालित कश्मीर सुपर 50 ने हाल में संपन्न जेईई मेन्स 2025 परीक्षा में एक बार फिर उत्कृष्ट सफलता हासिल की है। शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में त्सेरिंग चोस्फेल ने प्रभावशाली 95.29 पर्सेंटाइल हासिल किया, जबकि फासिल बशीर वानी ने 95.17 पर्सेंटाइल और मोहम्मद अबास ने 92.31 पर्सेंटाइल प्राप्त किया।
कश्मीर सुपर 50 ने अपनी स्थापना के बाद से 63% की उल्लेखनीय सफलता दर हासिल की है। इसमें 425 नामांकित छात्रों में से 268 ने प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश प्राप्त किया। इनमें 28 छात्रों का विभिन्न आईआईटी में, 110 का एनआईटी में, 11 का आईआईआईटी में और 119 का अन्य प्रतिष्ठित सरकारी कॉलेजों में दाखिला शामिल है। ये परिणाम कश्मीर, विशेष रूप से दूरदराज और पिछड़े क्षेत्रों में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए चिनार कोर के प्रयासों का मजबूत प्रमाण हैं।
छात्र साजिद अहमद ने कहा, चिनार कोर, सीएसआरएल और पेट्रोनेट ने मुझे सफलता के लिए आवश्यक संसाधन प्रदान किए। सीएसआरएल नई दिल्ली के संचालन निदेशक कृष्णमूर्ति सिंह ने कहा कि हमें छात्रों पर बेहद गर्व है। उनकी मेहनत और हमारे व्यापक शैक्षिक दृष्टिकोण ने मिलकर सफलता को संभव बनाया।
विज्ञापन
कश्मीर सुपर 50 की निरंतर उपलब्धियां समावेशी शिक्षा और सामुदायिक विकास की शक्ति को पुनः पुष्ट करती हैं, जो चिनार कोर के न केवल साक्षरता में सुधार, बल्कि अवसर सृजन, विकास को बढ़ावा देने और स्थानीय आबादी के बीच विश्वास निर्माण के प्रयासों को प्रदर्शित करती हैं।