फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu srinagar highwayy closed due to landsliding

पहाड़ों से गिरते पत्थरों ने फिर ठप किया जम्मू-श्रीनगर हाईवे

Sun, 12 Mar 2017 08:43 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 12 Mar 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
jammu srinagar highwayy closed due to landsliding
Jammu Srinagar Highway - फोटो : File Photo
रामबन सेक्टर में पहाड़ों से गिर रहे पत्थरों ने रविवार को साफ मौसम के बीच फिर से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग का यातायात रोक दिया।
विज्ञापन


जम्मू से श्रीनगर के लिए सुबह 7:30 बजे एक हजार से अधिक यात्री वाहनों को रवाना किया गया, लेकिन 9:45 बजे हाईवे के दोबारा बंद हो जाने से रामबन, चंद्रकोट के अलावा अन्य रूटों पर सैकड़ों यात्री वाहन फंस गए। दोपहर बाद बड़ी संख्या में यात्री वाहनों को दोबारा जम्मू का रुख करना पड़ा। देर शाम तक पहाड़ों से पत्थरों के गिरने का सिलसिला जारी था। 

मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार अगले चौबीस घंटों में मौसम साफ रहेगा। उल्लेखनीय है कि इस सीजन मार्च में यह पहला मौका है जब लगातार इतने दिन तक हाईवे बंद चल रहा है। एसएसपी हाईवे ट्रैफिक संजय भगत के अनुसार रामबन सेक्टर में बैटरी चश्मा, अनोखी फाल, डिगडोल और पंथियाल इलाके में हाईवे को क्लीयर कर लिया गया था।
विज्ञापन


यात्रियों की सहूलियत और जाम से निपटने के लिए विशेष तौर पर नाशरी टनल को खोला गया, लेकिन रविवार सुबह पंथियाल इलाके में पहाड़ से पत्थर गिरने शुरू हो गए। एहतियात के तौर पर हाईवे दोबारा बंद करना पड़ा। सोमवार भी हाईवे का खुलना मुश्किल लग रहा है। इस बीच रविवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटक स्थल नत्थाटाप और पत्नीटाप में शनिवार की रात बर्फबारी हुई। सिंथन टाप और मुगल रोड बंद चल रहे हैं। माहौर और चसाना रोड भूस्खलन के कारण बंद हो गया है। मौसम में अभी ठंडक बनी हुई है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से 5-6 डिग्री नीचे चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed