{"_id":"b86d34bf93df2bd4c0f74fd5afce307d","slug":"jammu-srinagar-highway-was-jammed-for-hours-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घंटों जाम रहा जम्मू-श्रीनगर हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घंटों जाम रहा जम्मू-श्रीनगर हाईवे
ब्यूरो/ अमर उजाला, चिनैनी
Updated Sun, 07 Feb 2016 07:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर रविवार को घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही। यात्री हलकान रहे। जाम के चलते कई यात्रियों को पैदल ही गंतव्य की ओर रवाना होना पड़ा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक शनिवार को डोगरा के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया था, जिसे रविवार की सुबह निकालने के लिए दो क्रेन लगानी पड़ी।
इसके चलते हाईवे पर जाम लग गया। जाम की लाइनें इतनी लंबी लग गई थी कि जाम खुलने के बाद भी हाइवे पूरी तरह से सामान्य होने में घंटों का समय लग गया।
हाईवे पर जाम डोगरा से चंपयाड़ी व डोगरा से कुद तक लग गया था। ऐसे में जो यात्री अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे, उन्हें घंटों जाम में फंसा रहना पड़ा।
बताया गया है कि हाइवे पर दो क्रेन दुर्घटनाग्रस्त वाहन को निकालने में लगी थी। गाड़ी को निकालते-निकालते एक क्रेन का रस्सा टूट गया और वह भी खाई में जा गिरी, गनिमत रही कि इस हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन