फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Srinagar highway still closed hundreds of vehicles stranded Amarnath pilgrims not sent from Bhagwati Nag

J&K: जम्मू-श्रीनगर हाईवे आज भी बंद, सैकड़ों वाहन फंसे, भगवती नगर से नहीं भेजे गए अमरनाथ यात्री

Tue, 11 Jul 2023 10:05 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 11 Jul 2023 10:05 AM IST
सार

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) को मंगलवार को चौथे दिन भी बंद है। इसे खोलने में अभी सफलता नहीं मिल पाई है। इस कारण रास्ते में साढ़े चार हजार से ज्यादा वाहन फंसे हुए हैं।

विज्ञापन
Jammu Srinagar highway still closed hundreds of vehicles stranded Amarnath pilgrims not sent from Bhagwati Nag
Jammu Srinagar National Highway - फोटो : एजेंसी

विस्तार

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और प्रदेश प्रशासन के अथक प्रयासों के बावजूद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) को मंगलवार को चौथे दिन भी बंद है। इसे खोलने में अभी सफलता नहीं मिल पाई है। इस कारण रास्ते में साढ़े चार हजार से ज्यादा वाहन फंसे हुए हैं। हाईवे बंद होने के चलते जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से जाने वाला अमरनाथ यात्रियों का जत्था नहीं जाएगा।

विज्ञापन


रामबन में पंथयाल टनल के पास हाईवे पर सड़क का एक हिस्सा बह जाने के बाद चंबा सेरी में पुराने राजमार्ग पर डायवर्जन सड़क का निर्माण किया जा रहा है, जबकि पंथयाल में टनल टी-3 से टनल टी-5 तक ओवरब्रिज को जोड़कर यातायात को बहाल करने का काम युद्धस्तर पर जारी है।
विज्ञापन


इस मार्ग के पूर्ण बहाली में अभी समय लगेगा। इस कारण मंगलवार को भी राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रखने का फैसला लिया गया है। भारी वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे जम्मू से श्रीनगर और इसके विपरीत यात्रा के लिए मुगल रोड का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रा और राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति पर सड़क, यातायात व राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार लगातार नजर रखे हुए है। केंद्रीय सड़क, यातायात व राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और अन्य राज्यों में बाढ़ की स्थिति और राष्ट्रीय राजमार्ग पर इसके प्रभाव की समीक्षा की।

उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित राजमार्गों की मरम्मत व रखरखाव को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। भारी बारिश के बाद पंथयाल और चंबा सेरी में भूस्खलन होने के बाद से गत शनिवार सुबह से राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद है। इसमें पंथयाल टनल के पास करीब 60 मीटर का राजमार्ग का हिस्सा पानी में बह गया था। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर विभिन्न स्थानों पर हजारों अमरनाथ यात्री फंसे हुए हैं। हाईवे को बहाल करने के लिए क्षतिग्रस्त हिस्से को दुरुस्त करने और नई डाइवर्जन सड़क के निर्माण के लिए दिन रात काम चल रहा है।

पंथयाल में टनल टी-3 और टनल टी-5 के बीच ओवर ब्रिज पहले से तैयार था, लेकिन इसको टनलों के साथ नहीं जोड़ा गया था। इसको टनलों के साथ जोड़ने का काम किया जा रहा है। वहीं, चंबा सेरी में पुराने राजमार्ग से डायवर्जन रोड तैयार किया जा रहा है और भूस्खलन वाले स्थान से मार्ग को अलग किया जा रहा है।


राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद होने के कारण तीसरे दिन भी उधमपुर और रामबन में वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। इससे चालकों व यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिन भर चालक व यात्री राजमार्ग के खुलने का इंतजार करते रहे। एनएचएआई के क्षेत्रीय निदेशक शिव शंकर के अनुसार पंथियाल में डायर्वजन सड़क का मंगलवार शाम तक काम पूरा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed