फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu srinagar highway restored

हाईवे बहाल, सैकड़ों वाहन अभी भी फंसे

Fri, 20 Feb 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 20 Feb 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
jammu srinagar highway restored

रियासत में भारी बारिश तथा बर्फबारी के कारण देश से कटा देश का संपर्क शुक्रवार को बहाल हो गया। जम्मू-श्रीनगर हाईवे दोपहर बाद खोल दिया गया। पर अभी भी हाईवे पर करीब 300 ट्रकों समेत सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। रामबन के मगरकोट के पास तेज बारिश से 100 मीटर सड़क बह गई थी।

विज्ञापन


दोपहर बाद इसकी मरम्मत कर हल्के वाहनों को श्रीनगर से जम्मू के लिए छोड़ा गया। माता वैष्णो देवी भवन के लिए चापर सेवा भी दोपहर तक प्रभावित रही। दोपहर बाद मौसम खुलने पर लोगों को थोड़ी राहत मिली। हाईवे बंद रहने से बन तालाब तथा उधमपुर में 150-150 ट्रक तथा अन्य वाहन फंसे हुए हैं।
विज्ञापन


जम्मू बस स्टैंड में भी छह सौ से ज्यादा यात्री वाहन फंसे हुए हैं। बिजली से बिलावर के भड्डु में 20 से ज्यादा मवेशियों की मौत हो गई। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल 23 तक मौसम साफ रहेगा, लेकिन फिर 24 से 26 फरवरी तक मौसम का मिजाज फिर बिगड़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू संभाग में सीजन की सबसे अधिक बारिश 24 घंटे में रिकार्ड की गई। गुलमर्ग, नत्थाटाप में ताजा बर्फबारी हुई जबकि पत्नीटाप में बर्फबारी तो हुई लेकिन जम नहीं सकी। जवाहर टनल, पत्नीटाप, भद्रवाह में बारिश और राजोरी जिले के दरहाल, थन्नामंडी, बुद्धल व मुगलरोड में बर्फबारी हुई।

कठुआ के सरथल, छतरगलां, डग्गर, जोड़ें माता, बिलावर के चोचरू गलां, देहरी गलां आदि पर्वतीय इलाकों में भारी बर्फबारी के कारण बिजली गुल रही। इससे पेयजल सप्लाई पर भी असर पड़ा।

सीजन की सर्वाधिक 104 मिमी बारिश उधमपुर में

बीते 24 घंटों में जम्मू संभाग में रिकार्ड तोड़ बारिश हुई। कठुआ जिले में 63.6 मिमी, उधमपुर में 104 मिमी, जम्मू में 37.6 मिमी, श्रीनगर में 25 मिमी, लेह में 1.6 मिमी, बनिहाल में 61.9 मिमी व बटोत में 65.9 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।


उल्लेखनीय है कि कारगिल में न्यूनतम तापमान माइनस 5.9 डिग्री सेल्सियस रहा और कारगिल का न्यूनतम तापमान माइनस 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जम्मू का न्यूनतम तापमान 11.9, श्रीनगर का न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed