{"_id":"58c98aa04f1c1b6b3732b9f4","slug":"jammu-srinagar-highway-open-from-one-side","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-श्रीनगर हाईवे एकतरफा बहाल, हजारों यात्री अभी भी फंसे हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-श्रीनगर हाईवे एकतरफा बहाल, हजारों यात्री अभी भी फंसे हुए
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 16 Mar 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
Jammu Srinagar Highway
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले एक हफ्ते से भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिरने की मार झेल रहा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बुधवार को एकतरफा यातायात के लिए खोल दिया गया। जम्मू से श्रीनगर के लिए हजारों छोटे-बड़े वाहनों को भेजा गया। हालांकि अभी भी जम्मू बस स्टैंड में कई मुसाफिर रुके हुए हैं। इनमें कई महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।
वीरवार को मौसम के मुताबिक श्रीनगर से जम्मू के लिए वाहनों को छोड़ा जाएगा। सिंथन टाप और मुगल रोड फिलहाल बंद पड़े हैं। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार अगले चौबीस घंटों में जम्मू और कश्मीर के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।
एसएसपी ट्रैफिक हाईवे संजय भगत के अनुसार हाईवे को क्लीयर रखने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। यातायात को बहाल रखने के लिए बीच-बीच में चिनैनी-नाशरी टनल को भी प्रयोग में लाया जा रहा है। बुधवार को उधमपुर में फंसे सैकड़ों वाहनों को घाटी के लिए रवाना किया गया। इसी तरह जम्मू से भी वाहनों को कश्मीर भेजा गया।
विज्ञापन
रास्ते में फंसे लगभग सभी वाहनों को क्लीयर कर लिया गया है। गत दिवस जम्मू और श्रीनगर में फंसे आठ सौ से अधिक यात्रियों को भारतीय वायु सेना की विशेष उड़ानों से गंतव्य तक पहुंचाया गया था। मौसम में आए बदलाव से राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से 3 से 5 डिग्री नीचे चल रहा है।