फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu-srinagar highway

तीस घंटे बाद खुला जम्मू-श्रीनगर हाईवे, वाहनों की लगी लंबी कतार

विज्ञापन
jammu-srinagar highway
उधमपुर/रामबन। रामबन के मेहाड़ में पस्सियां गिरने से बंद राष्ट्रीय राजमार्ग तीस घंटे बाद खुला। इस दौरान रामबन और उधमपुर में रोके गए वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इससे पहले दिनभर रास्ते में फंसे वाहन चालक और सहचालक परेशानियों से जूझते रहे। उधर, फोरलेन राजमार्ग का निर्माण कर रही कंपनी को पस्सियां हटाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वीरवार शाम को मेहाड़ में पहाड़ का बड़ा हिस्सा गिरने से राजमार्ग बंद हो गया था। राजमार्ग के बंद होने पर रामबन के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं उधमपुर में भी वाहनों के घाटी की तरफ जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। फोरलेन राजमार्ग का निर्माण कर रही कंपनी ने शाम को ही राजमार्ग को खोलने का काम शुरू कर दिया था। राजमार्ग पर पहाड़ से इतना अधिक मलबा गिरा था कि उसको एक दिन में हटाना संभव नहीं था। शुक्रवार को दूसरे दिन भी मशीनरी दिन भर राजमार्ग को खोलने के काम में जुटी रही।
विज्ञापन

रात के समय लगभग तीस घंटे बाद राजमार्ग पर आवागमन बहाल हो सका। इसके साथ ही रामबन और उधमपुर में रोके गए सैकड़ों वाहनों के चालकों ने राहत की सांस ली। ट्रकों को भारत नगर, जखैनी, संगूर, रठियान, बट्टलबालियां, गरनई व अन्य इलाकों में रोका गया था। रामबन में भी कुछ ऐसी ही स्थिति रही। इससे स्थानीय लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed