फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu srinagar highway closed on fourth day

बर्फबारी की वजह से जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों से संपर्क कटा

Fri, 27 Jan 2017 09:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 27 Jan 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
jammu srinagar highway closed on fourth day
बर्फबारी - फोटो : FILE PHOTO
रियासत में शुक्रवार को मौसम साफ होने पर भी चौथे दिन जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए खुल नहीं पाया। रामबन-बटोत के बीच नाशरी पीढ़ा और सेरी रामबन के पास 20-25 फीट सड़क के बह गई है।
विज्ञापन


शैतानी नाले के पास पहाड़ी से लगातार बर्फ के तोंदे गिरने से 15-20 फीट बर्फ सड़क पर जम गई है। बर्फ पिघलने से हाईवे पर कई जगह फिसलन से खतरा बरकरार है। शनिवार को भी हाईवे का खुलना मुश्किल लग रहा है।
विज्ञापन


मौसम साफ होने पर श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से शुक्रवार को 34 उड़ाने बहाल हुईं। इसमें एक अतिरिक्त फ्लाइट थी। हाईवे बंद होने से उधमपुर और राजमार्ग के अन्य हिस्सों में करीब 1200 ट्रकों के साथ कुछ यात्री वाहन फंसे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गत मंगलवार की शाम को कई हिस्सों में भूस्खलन से हाईवे पर वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया गया था। रामबन-बटोत के बीच क्षतिग्रस्त हुए हाईवे को दुरुस्त बनाने के लिए युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है। हाईवे ट्रैफिक डीएसपी तिलक राज शर्मा ने बताया कि सड़क मार्ग के कई जगह क्षतिग्रस्त होने से दिक्कतें आ रही हैं। इसमें क्रेट डालकर हाईवे को जल्द सुचारू बनाने की कोशिशें की जा रही हैं।


शैतानी नाले के पास एवलांच का खतरा बना हुआ है। जिससे सड़क पर पहाड़ी से बर्फ गिर रही है। इस बीच जम्मू में दिनभर मौसम साफ रहा। लेह न्यूनतम माइनस 5.1 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ सबसे सर्द रहा। हाईवे बंद होने से जम्मू बस स्टैंड सहित अन्य स्थानों पर घाटी की ओर जाने वाले बड़ी संख्या में यात्री फंसे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed