फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu srinagar highway closed on 4th day

चौथे दिन भी नहीं खुल पाया जम्मू-श्रीनगर हाईवे, वैष्णो देवी में चॉपर सेवा प्रभावित

Sat, 11 Mar 2017 07:59 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 11 Mar 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
jammu srinagar highway closed on 4th day
उधमपुर जिले में हुई बर्फबारी का दृश्य - फोटो : Amar Ujala
जम्मू-श्रीनगर के 300 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग को शनिवार चौथे दिन भी बहाल करने में सफलता नहीं मिल पाई। बर्फबारी और बारिश के बीच रामबन, बनिहाल और काजीकुंड सेक्टर में जगह जगह हो रहा भूस्खलन चुनौती बना है। हाईवे के लगातार बंद रहने दोनों तरफ से फंसे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कश्मीर जाने वाली जरूरी सप्लाई पर असर पड़ा है। रामबन-गूल राजमार्ग बंद पड़ा है।
विज्ञापन


डोडा-किश्तवाड़ संपर्क मार्ग भी प्रभावित है। सिंथन टाप और मुगल रोड पहले ही बंद चल रहे हैं। खराब मौसम से दर्जनों गांवों का जिला मुख्यालयों से संपर्क कटा हुआ है। घाटी और जम्मू के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के साथ बारिश जारी है।
विज्ञापन


कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा के लगातार प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार अगले चौबीस घंटों में जम्मू और कश्मीर के कुछ इलाकों में बर्फबारी के साथ बारिश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामबन सेक्टर में बैटरी चश्मा, अनोखी फाल, डिगडोल और पंथियाल इलाके में पहाड़ों से लगातार पत्थर गिरने और भूस्खलन से शनिवार को भी हाईवे बहाल नहीं किया जा सका। हाईवे गत मंगलवार की रात से बंद पड़ा है। श्रीनगर में शनिवार दोपहर को धूप खिलने के बाद शाम को अचानक बदले मौसम से बर्फबारी शुरू हो गई।


घाटी के गुलमर्ग, पहलगाम, कुपवाड़ा, शोपियां, गांदरबल, सोनमर्ग, जोजीला, द्रास आदि पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है। जम्मू जिला के अखनूर और बिश्नाह के कई इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। पर्यटक स्थल पत्नीटाप, नत्थाटाप के साथ जवाहर टनल पर बर्फबारी से पारा गिर गया है। जिला उधमपुर, कठुआ, राजोरी, पुंछ आदि के भी पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के साथ बारिश हुई है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed