फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Srinagar highway closed for nine hours due to landslide

Weather Updates: भूस्खलन से नौ घंटे बंद रहा जम्मू-श्रीनगर हाईवे, चार दिन तक मौसम साफ रहने की उम्मीद

Tue, 06 Sep 2022 12:30 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 06 Sep 2022 12:30 AM IST
सार

मौसम के बदले मिजाज से कश्मीर में भी पारा गिरा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 9 सितंबर तक मौसम लगभग साफ रहेगा। जम्मू में सोमवार तड़के बारिश हुई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया।

विज्ञापन
Jammu-Srinagar highway closed for nine hours due to landslide
जम्मू श्रीनगर हाईवे से मलबा हटाती जेसीबी - फोटो : संवाद

विस्तार

बारिश के बीच सोमवार को रामबन के मेहाड़ और कैफटेरिया मोड़ पर भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग तड़के चार बजे से बंद होने रहने के चलते नौ घंटे तक हाईवे पर यातायात ठप रहा। जिला पुंछ के कई हिस्सों में तेज बारिश के कारण मेंढर में फसलों को नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन


जम्मू में तड़के बारिश से तापमान में गिरावट आई है। मौसम के बदले मिजाज से कश्मीर में भी पारा गिरा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 9 सितंबर तक मौसम लगभग साफ रहेगा। जम्मू में सोमवार तड़के बारिश हुई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया।
विज्ञापन


पिछले दो दिन से हुई बारिश से तपिश से राहत मिली है। यहां पिछले चौबीस घंटे में 30.3 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान 31.6 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनिहाल में 11.4 मिलीमीटर बारिश के साथ 26.4, बटोत में 49.8 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का पारा 23.1, कटड़ा में 26.4 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान 27.4 और भद्रवाह में 4.2 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


कश्मीर में पारे में गिरावट के साथ राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री गिरकर 23.9, पहलगाम में सामान्य से 6.2 डिग्री गिरकर 18.3 और गुलमर्ग में सामान्य से 5.5 डिग्री गिरकर 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed