{"_id":"6478c3649b99c1e366081424","slug":"jammu-srinagar-highway-closed-for-five-hours-rain-continues-vaishno-devi-chopper-service-affected-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: पांच घंटे बंद रहा जम्मू-श्रीनगर हाईवे, बारिश का सिलसिला जारी, वैष्णो देवी चॉपर सेवा प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: पांच घंटे बंद रहा जम्मू-श्रीनगर हाईवे, बारिश का सिलसिला जारी, वैष्णो देवी चॉपर सेवा प्रभावित
Thu, 01 Jun 2023 09:43 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 01 Jun 2023 09:43 PM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार तीन जून तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम का मिजाज बदले से अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 11 से 14 डिग्री नीचे चल रहा है।
विज्ञापन
जम्मू में बारिश के बाद छाए बादल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश में खराब मौसम की जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार मार पड़ रही है। वीरवार को दूसरे दिन भी रामबन के डलवास इलाके में भूस्खलन के कारण पांच घंटे से अधिक समय तक हाईवे बंद रहा। इससे दोनों तरफ से सैकड़ों वाहन फंसे रहे। हालांकि, अधिकारियों का दावा है कि रामबन के डलवास में हाईवे की मरम्मत के चलते यातायात बंद रखा गया है।
विज्ञापन
उधर, प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है। जून की शुरुआत भी ठंडे मौसम के साथ हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार तीन जून तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
विज्ञापन
मौसम का मिजाज बदले से अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 11 से 14 डिग्री नीचे चल रहा है। राजधानी श्रीनगर में बुधवार रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला वीरवार शाम चार बजे तक जारी रहा। लगातार बारिश से पूरे कश्मीर में सर्दी का आलम है।
विज्ञापन
श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 8.0 डिग्री गिरकर 18.3 सेल्सियस दर्ज किया गया। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग सहित कुपवाड़ा के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी दर्ज की गई है। पहलगाम में दिन का तापमान सामान्य से 11.0 डिग्री गिरकर 11.8 और गुलमर्ग में सामान्य से 10.3 डिग्री गिरकर 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जम्मू में दिनभर बादल छाने के साथ बीच में धूप निकली। कश्मीर की तरह खासतौर पर रात में जम्मू में ठंडक का अहसास जारी है। दिनभर बूंदाबांदी हुई। यहां दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 10.2 डिग्री गिरकर 29.2, बनिहाल में सामान्य से 12.0 डिग्री गिरकर 15.6, बटोत में सामान्य से 11.5 डिग्री गिरकर 16.5 दर्ज किया गया।
कटड़ा में सामान्य से 10.9 डिग्री गिरकर 25.0 और भद्रवाह में सामान्य से 13.4 डिग्री गिरकर 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह का न्यूनतम तापमान 4.0 और कारगिल में 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अखनूर, राजोरी, रियासी सहित अन्य कई हिस्सों में बारिश हुई है।