Jammu Srinagar Highway: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, चिनाब वैली से यातायात बहाल
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग रविवार तीन बजे दोनों तरफ से बहाल हो गया है। जम्मू कश्मीर ट्रैफिक पुलिस ने जाम से बचने के लिए लेन ड्राइविंग का पालन करने की सलाह दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग रविवार तीन बजे दोनों तरफ से बहाल हो गया है। जम्मू कश्मीर ट्रैफिक पुलिस ने जाम से बचने के लिए लेन ड्राइविंग का पालन करने की सलाह दी है और सभी नियमों का पालन करने का अनुरोध किया है।
हाल ही में बिगड़े मौसम के चलते हाईवे पर रामबन में जगह-जगह मलबा जमा हो गया था। इसे लेकर नेशनल हाईवे अथॉरिटी की ओर से रामबन के डलवास में कैरिज वे को टू लेन तक चौड़ा करने और नाशरी से बनिहाल तक चौड़ीकरण का कार्य बहाल करने के लिए शनिवार रात 10 बजे से बंद कर दिया गया।
यातायात बहाल करने के लिए कार्य जारी रहा। इसके बाद तीन बजे दोपहर दोनों ओर से आवाजाही शुरू हो गई। हालांकि मार्ग के बंद होने पर चिनाब वैली में पड़ते डोडा, रामबन, किश्तवाड़,भद्रवाह रूट पर वाहनों की आवाजाही जारी रही।
Traffic update at 1500 hrs
— J&K Traffic Police (@Traffic_hqrs) March 10, 2024
Traffic plying from both sides on Jammu Srinagar NHW. People are advised to follow lane driving to avoid congestion.@JmuKmrPolice@JKTransportDept@OfficeOfLGJandK@Divcomjammu@DivComKash@ZPHQJammu@diprjk@ddnews_jammu@ddnewsSrinagar@ddnewsladakh