फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Srinagar Highway Closed after Heavy Snowfall Triggers Landslide

जम्मू-श्रीनगर हाईवे खोलने के लिए बुलाई गई सेना

Wed, 18 Mar 2015 09:57 AM IST
Updated Wed, 18 Mar 2015 09:57 AM IST
विज्ञापन
Jammu-Srinagar Highway Closed after Heavy Snowfall Triggers Landslide

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहने से मंगलवार चौथे दिन भी घाटी का सड़क मार्ग से देश-दुनिया से संपर्क कटा रहा। राजमार्ग पर गिरी पस्सियों को हटाने के लिए सेना को लगाया गया है।

विज्ञापन


उधमपुर के खैरी के पास मलबा हटाने में सेना और ग्रेफ विभाग को सफलता नहीं मिल पाई है। कटड़ा में पत्थर गिरने से झारखंड के एक श्रद्धालु की मौत हो गई।

राजोरी में फिसलन के कारण सेना का वाहन पलटने से 21 जवान घायल हो गए। पिछले दो दिनों हुई बारिश और बर्फबारी से उधमपुर, कठुआ, राजोरी और घाटी में 150 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन


हाईवे बंद होने से जम्मू और श्रीनगर के दोनों ओर से पांच हजार से अधिक मुसाफिर फंस गए हैं। जम्मू बस स्टैंड पर ही दो हजार यात्री रुके हैं। खाने-पीने तथा अन्य जरूरत के सामान की किल्लत से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

150 से ज्यादा मकान क्षतिग्रस्त

Jammu-Srinagar Highway Closed after Heavy Snowfall Triggers Landslide

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। हाईवे पर रामबन-बनिहाल के बीच नाशरी, मगरकोट, गांगरू आदि स्थानों पर भी पस्सियां राजमार्ग पर आ जाने से दिक्कतें आ रही हैं।

बारिश और बर्फबारी से कश्मीर के बारामुला जिले के लारीडुरा गांव में आठ, बांडीपुरा जिले के शाहगुंड सोनावारी में एक और मध्य कश्मीर के चाडोरा गांव में चार मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। यहां दो लोग घायल हैं।

कश्मीर के कई बर्फबारी प्रभावित इलाकों में हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है। उधमपुर जिले में 150 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए। उधमपुर जिला मुख्यालय से पांच किमी. दूर खैरी राजमार्ग पर मंगलवार भी पहाड़ी से पस्सियां गिरती रहीं।

हाईवे से चट्टानों को हटाने के लिए निरंतर ब्लास्ट भी किए जा रहे हैं। एसपी उधमपुर मोहन लाल कैथ के अनुसार खैरी से मलबा हटाने का काम युद्धस्तर पर हो रहा है।

बुलडोजर पर गिरि पस्सियां

Jammu-Srinagar Highway Closed after Heavy Snowfall Triggers Landslide

जिला मुख्यालय से कोई भी वाहन रामबन और चिनैनी की तरफ नहीं जा सका। श्रीनगर जाने वाले बड़ी संख्या में यात्री स्थानीय होटलों में ठहरें हैं। हाईवे पर छोटे बड़े वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं।

रामबन, किश्तवाड़, भद्रवाह, बनिहाल, चिनैनी, गुल, संगलधान के लिए कोई भी गाड़ी नहीं निकल सकी। ट्रैफिक कंट्रोल रूम के अनुसार बुधवार को मौसम के मुताबिक हाईवे खोलने पर फैसला लिया जाएगा।

इस बीच कठुआ जिले में बनी-बसोहली मार्ग पर आसो के पास काम में जुटे बुलडोजर पर पस्सियां गिरने से वह नाले में जा गिरी। चालक जख्मी हो गया।

जिले में बनी-बसोहली, धार-महानपुर, बनी-भद्रवाह, घोडल-नंगाली मार्ग पर पस्सियां आने से यातायात ठप है। सोमवार की देर रात रामकोट नगर स्थित पावर हाउस पर बिजली गिरने से 6.3 एमवी का ट्रांसफार्मर जल गया।

इससे  रामकोट और मजालता तहसीलों के डेढ़ दर्जन गांव में बिजली के साथ पानी की सप्लाई ठप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed