फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Srinagar highway closed, 20 families stranded in snow in Rajouri

Jammu kashmir Weather : मौसम ने बढ़ाई आफत, जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद, राजोरी में 20 परिवार बर्फ में फंसे

Wed, 22 Jun 2022 01:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 22 Jun 2022 01:05 AM IST
सार

सामान्य से 16 डिग्री गिर गया पारा, उच्च पर्वतीय क्षेत्र कांपे। श्रीनगर में छह साल बाद जून में सबसे ठंडा दिन, आज मौसम में सुधार के आसार।

विज्ञापन
Jammu-Srinagar highway closed, 20 families stranded in snow in Rajouri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में गर्मी से राहत देने वाली बारिश मंगलवार को आफत बन गई। बनिहाल में पहाड़ से पत्थर गिरने से जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे बंद हो गया। इससे सैकड़ों वाहन फंस गए। राजोरी की कोटरंका तहसील के ढोक इलाके में बेमौसम की बर्फबारी से चरवाहों के 20 परिवार फंस गए हैं।

विज्ञापन


बिजली गिरने और अत्यधिक ठंड से कई मवेशियों के मरने की भी सूचना है। वहीं, श्रीनगर में मंगलवार को छह साल में जून महीने का सबसे ठंडा दिन बीता। उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और बारिश से कई इलाके ठंड से कांपने लगे हैं। यहां तापमान सामान्य से 16 डिग्री तक गिर गया है। इस बीच मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार से मौसम में सुधार होने का पूर्वानुमान दिया है।
विज्ञापन


ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में छह साल बाद मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 15.0 (सामान्य से 14.2 डिग्री कम) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले 4 जून 2015 को दिन का पारा 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। कश्मीर और जम्मू संभाग के उच्च पर्वतीय इलाकों में पिछले चौबीस घंटे में बारिश से पारा गिर गया है। जून माह में भी पर्वतीय इलाकों में सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिससे बचने के अलाव भी जलाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के उपनिदेशक डॉ. मुख्यितार अहमद के अनुसार श्रीनगर में छह साल बाद मंगलवार को जून में सबसे सर्द दिन बीता है। प्रदेश में बारिश और बर्फबारी से कई जिलों में दिन का पारा सामान्य से 13 से 16 डिग्री तक गिर गया है।  मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार बुधवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है, लेकिन अधिकतर मौसम साफ रहेगा। रामबन के पंथियाल क्षेत्र में देर शाम तक पहाड़ों से पत्थर गिरने का सिलसिला जारी था। राजोरी और रियासी जिला के बॉर्डर कोसर नाग पर भारी बर्फबारी हुई है। जिला उधमपुर, सांबा और कठुआ में भी बारिश हुई है। 

जम्मू में 24.7 डिग्री पहुंच गया पारा
जम्मू में 8.6 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान सामान्य से 13.5 डिग्री गिरकर 24.7 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में 18.0 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का पारा 15.4, बटोत में 11.7 मिलीमीटर बारिश के साथ 15.4, कटड़ा में 12.2 मिलीमीटर बारिश के साथ 21.6 और भद्रवाह में 9.1 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का पारा 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


पिछले चौबीस घंटे में श्रीनगर में 10.6 मिलीमीटर बारिश हुई। घाटी के कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की सूचना है। पहलगाम में 4.5 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का पारा 14.0 और गुलमर्ग में 28.6 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed