फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Srinagar highway affected from morning till noon, trucks not allowed to go to the valley

Highway Updates: पंथेयाल व मगरकोट में भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद

Sat, 05 Feb 2022 12:04 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 05 Feb 2022 12:04 AM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में शनिवार पांच फरवरी को मौसम साफ रहेगा, लेकिन छह फरवरी से एक बार फिर मौसम करवट बदलेगा और छह से आठ फरवरी तक बारिश के साथ कई ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी भी होगी।

विज्ञापन
Jammu-Srinagar highway affected from morning till noon, trucks not allowed to go to the valley
Jammu-Srinagar National Highway - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

प्रदेश में शुक्रवार को मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कटड़ा, गुलमर्ग, पहलगाम और रामबन जिलों में बारिश हुई। वहीं, गुलमर्ग में बर्फबारी हुई। इसके अलावा अन्य जिलों में मौसम साफ बना रहा। पंथेयाल व मगरकोट में भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया, जिससे हजारों वाहन फंस गए हैं। देर रात खबर लिखे जाने तक रास्ते को साफ किया जा रहा था।

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में शुक्रवार को 14 एमएम बारिश हुई। गुलमर्ग में 1.6 एमएम व पहलगाम में 1.3 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई। वहीं, अधिकतर जिलों में मौसम साफ रहने से अधिकतम तापमान के मामले में सुधार आया है।

विज्ञापन


श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 10.6 और न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में अधिकतम तापमान 2.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस 3.4 डिग्री, गुलमर्ग में दिन का अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस 12.0 डिग्री, जम्मू जिले में अधिकतम तापमान 15.5 और न्यूनतम तापमान 7. 0 डिग्री, कटड़ा में अधिकतम तापमान 12.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में शनिवार पांच फरवरी को मौसम साफ रहेगा, लेकिन छह फरवरी से एक बार फिर मौसम करवट बदलेगा और छह से आठ फरवरी तक बारिश के साथ कई ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी भी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed