{"_id":"68041579beac6586760264af","slug":"jammu-sports-vollyball-team-trial-jammu-news-c-336-1-ja11001-100545-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए वॉलीबाॅल टीम का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए वॉलीबाॅल टीम का चयन
Sun, 20 Apr 2025 02:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sun, 20 Apr 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। मौलाना आजाद (एमए) स्टेडियम में शनिवार को संपन्न हुए दो दिवसीय ट्रायल्स के बाद खेलो इंडिया यूथ गेम्स के सातवें संस्करण के लिए जम्मू-कश्मीर की वॉलीबाॅल टीम का चयन किया गया। ट्रायल में प्रदेश भर के 41 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 14 खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है।
चयनित खिलाड़ी प्रतियोगिता से पहले 15 दिनों तक अभ्यास करेंगे। चैंपियनशिप बिहार में चार से आठ मई तक होगी। इसमें कुल आठ टीमें भाग लेंगी, जिन्हें दो पूलों में बांटा गया है। पूल ए में जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार की टीमें शामिल हैं।
पूल बी में राजस्थान, पंजाब, मणिपुर और पश्चिम बंगाल की टीमें शामिल है। जम्मू-कश्मीर की टीम चार मई को उत्तराखंड के साथ अपना पहला मुकाबला खेलेगी।