फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, sports, softball

Jammu News: सांबा सीनियर पुरुष और जम्मू बना महिला सॉफ्टबॉल चैंपियन

Mon, 01 Apr 2024 02:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 01 Apr 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
jammu, sports, softball
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू-कश्मीर खेल परिषद के सहयोग से जेएंडके सॉफ्टबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित जेएंडके यूटी सॉफ्टबॉल व बेसबॉल चैंपियनशिप शनिवार को जीजीएम साइंस कॉलेज के फुटबॉल मैदान में संपन्न हुई। इसमें सांबा ने सीनियर पुरुष सॉफ्टबॉल का खिताब जीता, जबकि जम्मू ने सीनियर महिला सॉफ्टबॉल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है।
सब जूनियर बॉयज में श्रीनगर ने खिताब जीता, सांबा उपविजेता रहा और जम्मू ने तीसरा स्थान हासिल किया। सब जूनियर गर्ल्स में जम्मू विजेता और उधमपुर उपविजेता रहा। जूनियर लड़कों में सांबा ने विजेता और श्रीनगर ने उपविजेता ट्रॉफी जीती, जबकि कठुआ तीसरे स्थान पर रहा। जूनियर गर्ल्स में पुलवामा विजेता, जम्मू उपविजेता व तीसरा स्थान सांबा को मिला। सीनियर पुरुष वर्ग में सांबा विजेता और जम्मू उपविजेता रहा, जबकि श्रीनगर तीसरे स्थान पर रहा। वहीं, सीनियर महिला वर्ग में जम्मू ने विजेता और श्रीनगर ने उपविजेता की ट्रॉफी जीती, जबकि तीसरा स्थान पुलवामा को मिला। ओपन पुरुष में बारामुला ने पहला, कुपवाड़ा ने दूसरा और कुलगाम ने तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि ओपन महिला में बारामूला पहले, कुपवाड़ा दूसरे और कुलगाम तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

इस बीच, बेसबॉल सब जूनियर वर्ग में श्रीनगर ने खिताब जीता। सांबा ने दूसरा स्थान और पुलवामा ने तीसरा स्थान हासिल किया। जम्मू और कश्मीर संभागों के 14 जिलों के 400 से अधिक एथलीटों ने इस तीन दिवसीय यूटी स्तरीय सॉफ्टबॉल व बेसबॉल चैंपियनशिप में भाग लिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि जेएंडके स्पोर्ट्स काउंसिल के प्रशासनिक अधिकारी शेख रेयाज अहमद ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर राजेश धर, मिर्ब जहांगीर, रमन सिंह, हरविंदर कौर, कीर्ति धर और विकास मंगोता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed