फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, sports, national school games

Jammu News: चौथे दिन भी मणिपुर के तलवारबाजों का रहा दबदबा, गर्ल्स फॉयल व सैपम में जीते स्वर्ण

विज्ञापन
jammu, sports, national school games
68वें नेशनल स्कूल गेम्स : चाैथे दिन फेंसिंग इवेंट के विजेताओं को सम्मानित करते मुख्य अति​थि। सं - फोटो : nation school games
68वें नेशनल स्कूल गेम्स : अंडर-17 फेंसिंग इवेंट के मुकाबले जेयू के जिम्नेजियम हाल में जारी
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर ने झटके दो कांस्य, पदकों की संख्या पहुंची 11
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के जिम्नेजियम हाल में 68वें नेशनल स्कूल गेम्स के तहत अंडर-17 फेंसिंग के मुकाबले जारी हैं। बुधवार को चौथे दिन भी मणिपुर का दबदबा देखने को मिला है। गर्ल्स फॉयल व सैपम में दो स्पर्ण पदक जीते हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर के वंश रैना और हर्ष दुबे की जोड़ी ने अपनी-अपनी स्पर्धाओं में कांस्य पदक जीते हैं। इससे मेजबान जम्मू-कश्मीर के पदकों की संख्या 11 हो गई है।
युवा सेवा एवं खेल निदेशालय की ओर से 68वें नेशनल स्कूल गेम्स के फेंसिंग इवेंट में पंजाब ने लड़कों के फॉइल व्यक्तिगत और चंडीगढ़ के कुलराज ने सेबर व्यक्तिगत में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर ने हाल ही में आयोजित अंडर-14 लड़कों और लड़कियों की तलवारबाजी चैंपियनशिप में छह पदक जीते हैं। इसमें 2 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक जीते हैं। वहीं, अंडर-17 लड़कों और लड़कियों की तलवारबाजी चैंपियनशिप में 5 पदक शामिल हैं। इनमें एक रजत और 4 कांस्य पदक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को अंडर-17 लड़कों के सेबर व्यक्तिगत में चंडीगढ़ के कुलराज पनव शर्मा ने स्वर्ण, सीबीएसई कल्याण खेल संगठन के प्रखर सिंह ने रजत और जम्मू-कश्मीर के वंश रैना व तमिलनाडु के एस एबिटलिन शानू ने कांस्य पदक जीते। फॉइल व्यक्तिगत में पंजाब के सपम हेयडे कुमार सिंह ने स्वर्ण, मणिपुर के कंगाबम पृथ्वीवीर सिंह ने रजत और जबकि चंडीगढ़ के सागर सिंह और जम्मू-कश्मीर के हर्ष दुबे ने कांस्य पदक जीता है।

अंडर-17 गर्ल्स फॉइल व्यक्तिगत में मणिपुर की तखेल्लंबम मंगलेबी ने स्वर्ण, डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी की प्राची ने रजत और सीबीएसई की नवीशा भारद्वाज व असम की बेरीशमीरा राभा ने कांस्य पदक जीता है। विजेताओं को समारोह समिति की संयोजक हरविंदर कौर और पूर्व अंतरराष्ट्रीय फेंसर व प्रतियोगिता प्रबंधक उज्जवल गुप्ता ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed