{"_id":"67b251696c551ca9840fa88d","slug":"jammu-sports-national-games-jammu-news-c-10-lko1027-546942-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुभ संकेत : 38वें राष्ट्रीय खेलों में चमका जेएंडके, छह ओलंपिक खेलों में जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुभ संकेत : 38वें राष्ट्रीय खेलों में चमका जेएंडके, छह ओलंपिक खेलों में जीते पदक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिम्नास्टिक में पदक जीतने वालों में सभी नए खिलाड़ी, पहली बार हिस्सा लेकर पाई कामयाबी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर ने उत्तराखंड में हुए 38वें राष्ट्रीय खेलों में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। टीम ने सात खेलों में 25 पदक जीते हैं, जिसमें पांच स्वर्ण शामिल हैं। कुल पदकों की संख्या भले ही गोवा में हुए 37वें राष्ट्रीय खेल (46 पदक) से कम हैं।
लेकिन, इस बार जिन सात खेलों में पदक जीते हैं उनमें से छह ओलंपिक खेल हैं, जबकि एक केंद्र सरकार का प्राथमिकता वाला है। जम्मू-कश्मीर ने राष्ट्रीय खेलों में जिम्नास्टिक, तीरंदाजी, जूडो, फेंसिंग, नेटबॉल, ताइक्वांडो और वुशू में पदक जीते हैं।
वुशू के अलावा अन्य सभी ओलंपिक खेल हैं। जिम्नास्टिक में सात पदक जीते हैं, जिसमें दो स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं। पदक जीतने वाले ज्यादातर खिलाड़ियों ने पहली बार राष्ट्रीय खेलों में भाग लिया और पदक जीतने में कामयाबी पाई।
विज्ञापन
वुशू में भी सात पदक जीते हैं, जिनमें दो स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं। पदक विजेताओं में राष्ट्रीय व एशियन चैंपियनशिप में पदक विजेता खिलाड़ी शामिल हैं। इस प्रदर्शन से एशियन गेम्स में जम्मू-कश्मीर व देश के पदक की उम्मीद भी बड़ी है।
फेंसिंग में भी जम्मू-कश्मीर का शानदार प्रदर्शन रहा है। गोवा में हुए राष्ट्रीय खेलों में फेंसिग में पदक नहीं मिला था, लेकिन बार पांच पदक जीते है। इसमें दो रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं। ताइक्वांडो में भी जम्मू-कश्मीर को एक स्वर्ण पदक मिला है।
तीरंदाजी में एक रजत पदक, जूडो में दो कांस्य और नेटबॉल एक कांस्य पदक जीता है। ऐसा प्रदर्शन तब आया है जब जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल और ओलंपिक एसोसिएशन के समन्वय नहीं है। राष्ट्रीय खेलों से पहले खिलाड़ियों के लिए कोचिंग शिविर तक नहीं लगा।
खिलाड़ियों व उनकी एसोसिएशन व कोचिग स्टाफ से खुद से तैयारियों को जारी रखा। पूर्व अंतरराष्ट्रीय तलवारबाजी खिलाड़ी व रेफरी राशिद चौधरी ने बताया कि यह हमारे लिए अच्छा संकेत है। इस बार हमने ओलंपिक में होने वाले प्रमुख खेलों में पदक जीते हैं।
-- --
ये रहे राष्ट्रीय खेलों के हीरो
राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाला हर खिलाड़ी हीरो है। लेकिन, कुछ खिलाड़ियों ने असाधारण प्रदर्शन किया। जिम्नास्टिक में मुस्कान राणा ने पांच पदक जीते। इसमें दो स्वर्ण एक रजत और दो कांस्य शामिल हैं। जिम्नास्टिक में ही मान्या शर्मा ने दो कांस्य पदक जीते। वुशू में सूर्य भानू प्रताप और मोहम्मद कामरान ने एक-एक स्वर्ण पदक जीता। जूडो में 24 साल बाद पदक मिला। ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक जीता है।