फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, sports, national games

Jammu News: 50 किलोभार वर्ग में चंडीगढ़ के संयम चौधरी ने जीता स्वर्ण

विज्ञापन
jammu, sports, national games
68वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों के तहत बॉयज अंडर-17 जूडो चैंपियनशिप जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। 68वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों के तहत बॉयज अडंर-17 जूडो चैंपियनशिप अपने अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। वीरवार को प्रतियोगिता में -45, -50 और -90 किलोभार वर्ग में मुकाबले खेले गए। -50 किलोभार वर्ग में चंडीगढ़ के संयम चौधरी ने स्वर्ण पदक जीता। 11 नवंबर को प्रतियोगिता का समापन होगा।
प्रतियोगिता में भारत की उभरती हुई खेल प्रतिभाओं के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। प्रतियोगिता के तीसरे दिन शनिवार को भगवती नगर इंडोर हॉल में विभिन्न किलोभार वर्ग में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। - 45 किलोभार वर्ग में अरुणाचल प्रदेश के जचुन पांसा ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि दिल्ली के पुंडरीक ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन

महाराष्ट्र के हिमांशु पाग और कर्नाटक के गंगय्या केसी के नाम कांस्य पदक रहा। -50 किलोभार वर्ग में चंडीगढ़ के संयम चौधरी ने शानदार खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, पंजाब के रघु मेहरा ने रजत पदक जीता। उत्तर प्रदेश के चिंटू और दिल्ली के लकी बिधूड़ी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। -90 किलोभार वर्ग में राजस्थान के बबल दीप सिंह ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हरियाणा के रोहित पंघाल ने रजत पदक जीता जबकि दिल्ली के कार्तिक भारद्वाज और मणिपुर के कोइजम बिश्वोनत ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


68वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में 35 राज्य व केंद्रशासित प्रदेशों की टीमें भाग रही है। 1200 से अधिक खिलाड़ी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed