फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, sports, merathon

Jammu News: 10 किमी मैराथन में जम्मू की मनमिंदर कौर का दबदबा

Mon, 17 Mar 2025 01:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 17 Mar 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
jammu, sports, merathon
पुलिस की ओर से गुलशन ग्राउंड में हुआ रन फॉर फन का आयोजन, जम्मू सहित विभिन्न राज्यों के 3000 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। पुलिस की ओर से रविवार को शहर के गुलशन ग्रांउड में सिविक एक्शन प्रोग्राम (सीएपी) के अंतर्गत जम्मू मैराथन 2025 रन फॉर फन का आयोजन किया गया। 10 किलोमीटर वेटरन दौड़ में त्रिकूटा नगर (जम्मू) की मनमिंदर कौर ने प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं, चार किलोमीटर सब-जूनियर दौड़ में जम्मू के गुज्जर नगर की कोमल ने बाजी मारी
मैराथन में जम्मू सहित विभिन्न राज्यों से तीन हजार से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता नौ श्रेणियों में हुई। इसका आयोजन गुलशन ग्राउंड से लेकर बजालता क्रॉसिंग के पास हिल व्यू होंडा तक 21 किलोमीटर की दौड़ से लेकर 10 किलोमीटर, पांच किलोमीटर, चार किलोमीटर और दो किलोमीटर की छोटी दौड़ शामिल थी। मैराथन को एडीजीपी जम्मू आनंद जैन द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एमके सिन्हा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुख्यालय/समन्वय पीएचक्यू जम्मू-कश्मीर ने कहा कि इस तरह के आयोजन सामुदायिक जुड़ाव को बढ़ावा देना और युवाओं को ड्रग्स जैसी हानिकारक गतिविधियों से दूर रखना हैं। इस मौके पर विजेताओं को पदक, प्रमाण पत्र और 1,84,000 रुपये के नकद पुरस्कार वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न प्रतियोगिताओं ने इन प्रतिभागियों ने दिखाया दम
-21 किमी हाफ मैराथन (पुरुष) : मंजीत सिंह फिरोजपुर (पंजाब) प्रथम, आरएस पुरा के गुरचरण सिंह दूसरे और उधमपुर के रामनगर निवासी रवि दास तीसरे स्थान पर रहे।
- 10 किमी रोड रेस (महिला, 18+) : यूपी की सविता पॉल पहले, पंजाब की वीरपाल कौर दूसरे और बेलीचराना जम्मू की शमशाद बानो तीसरे स्थान पर रही।
- 10 किमी रोड रेस (लड़के,18 वर्ष से कम) : उधमुपर के चिनैनी निवासी प्रवीन कुमार पहले, सैनिक स्कूल नगरोटा के विभूम पांडे दूसरे और पंजाब के लुधियाना निवासी अंकित कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
-10 किमी जूनियर रोड रेस (लड़कियां अंडर-18) : सुलेखा पहले, महक निषाद दूसरे व सानिया चौधरी तीसरे स्थान पर रही।
- 10 किमी वेटरंस रेस (महिलाएं, 45+) : जम्मू के त्रिकुटा नगर निवासी मनमिंदर कौर पहले, जम्मू की टीना साही दूसरे और गंग्याल की सीमा खन्याल तीसरे स्थान पर रही।
- 10 किमी वेटरंस रेस (पुरुष, 45+) : पंजाब के लुधियाना निवासी जोगा सिंह पहले, जम्मू के पथयाल निवासी राम राज दूसरे और मुट्ठी के लक्ष्मीनगर निवासी पुरुषोतम लाल तीसरे स्थान पर रहे।
- पांच किमी सब जूनियर रेस (बॉयज अंडर-14) : राजोरी के मोहम्मद फरीद पहले, नगरोटा के उमर शौकत दूसरे और रियासी के कटड़ा निवासी रहिक मन्हास तीसरे स्थान पर रहे।

- चार किमी सब जूनियर रेस (गर्ल्स, अंडर-14) गुज्जर नगर निवासी कोमल पहले, ओल्ड जानीपुर निवासी एलीना सिंह दूसरे और कटड़ा निवासी शबू देवी तीसरे स्थान पर रहीं।
-दो किमी रन फॉर फन : नांशिका राजपूत (पांच वर्ष), पुरुष प्रियांश सिंह सैनी (चार वर्ष), अमृत कौर (63 वर्ष), अंग्रेज सिंह (72 वर्ष) ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed