{"_id":"673a6a94181ab8705e0e0297","slug":"jammu-sports-masters-games-jammu-news-c-10-1-jam1007-484652-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बैडमिंटन महिला सिंगल डॉ. ममता, पुरुष वर्ग संदीप गुप्ता ने जमाई धाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बैडमिंटन महिला सिंगल डॉ. ममता, पुरुष वर्ग संदीप गुप्ता ने जमाई धाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मास्टर्स गेम्स का समापन, वरिष्ठ खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू कश्मीर मास्टर्स गेम्स एसोसिएशन की ओर से मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मास्टर्स गेम्स का रविवार को समापन हो गया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन फाइनल मुकाबले खेले गए। बैडमिंटन के महिला सिंगल में डॉ. ममता विजेता और तनु उपविजेता रहीं।
पुरुष सिंगल्स में संदीप गुप्ता विजेता और पंकज विग उपविजेता रहे। पुरुष डबल्स में अंकुश जम्वाल व पंकज विज की जोड़ी विजेता और संदीप गुप्ता व जसविंदर सिंह की जोड़ी उपविजेता रही।
बास्केटबॉल प्रतियोगिता के महिला वर्ग में मास्टर्स वारियर्स और पुरुष वर्ग जेएंडके पुलिस वेटरंस विजेता रहे। प्रतियोगिता में 16 विभिन्न खेल स्पर्धाओं में 300 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया है। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ रहे खिलाड़ियों का चयन धर्मशाला में होने वाली आगामी राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए हुआ है। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि युवा सेवा और खेल विभाग के निदेशक राजिंद्र सिंह तारा ने विजेताओं को सम्मानित किया।