फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, sports, lawn tenius

Jammu News: चिराग-अमर की जोड़ी डबल्स, विक्रम बने सिंगल चैंपियन

विज्ञापन
jammu, sports, lawn tenius
यूटी मैन डबल्स लाॅन टेनिस चैंपियनशिप का एमए स्टेडियम में हुआ समापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। चिराग डोगरा और अमर ज्योति शर्मा की जोड़ी ने यूटी मैन डबल्स लाॅन टेनिस का खिताब अपने नाम किया है। वहीं, विक्रम गुप्ता सिंगल के विजेता बने। फाइनल मुकाबला शनिवार को एमए स्टेडियम के लाॅन टेनिस कोर्ट में खेला गया था। इस दौरान खेल मंत्री सतीश शर्मा मुख्य अतिथि थे।
मैन डबल्स के फाइनल मुकाबले में चिराग-अमर की जोड़ी ने दीपक और प्रदीप की जोड़ी को 7-6 (3-6 और 6-4) के अंतर से हराया। फाइनल मुकाबले में जोड़ी ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इसके बाद मेंस सिंगल के फाइनल में विक्रम गुप्ता ने शौर्य प्रताप को 6-3 और 6-2 के बड़े अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

सेमीफाइनल में विक्रम गुप्ता ने चिराग डोगरा को टाई ब्रेकर में हराया था जबकि शौर्य प्रताप ने गुरलीन सिंह को 8-2 से मात देकर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। फाइनल मुकाबले के बाद खेल मंत्री ने खिलाड़ियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर लॉन टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मूर्ति गुप्ता भी मौजूद थे, जबकि महासचिव बीएस जग्गी और हनुमंत सिंह ने टूर्नामेंट की देखरेख की। टूर्नामेंट का आयोजन जम्मू-कश्मीर लॉन टेनिस एसोसिएशन (जेकेएलटीए) द्वारा जम्मू-कश्मीर खेल परिषद के तत्वावधान में किया गया था। टूर्नामेंट विशेष रूप से सभी आयु वर्गों के था, ताकि उन्हें अपने कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed