{"_id":"672e82e858f2da13520dd46c","slug":"jammu-sports-cricket-jammu-news-c-10-jam1006-478043-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जेएंडके ने मेघालय पर दर्ज की शानदार जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जेएंडके ने मेघालय पर दर्ज की शानदार जीत
विज्ञापन
जेएंडके ने मेघालय पर दर्ज की शानदार जीत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणजी ट्रॉफी : 75 रनों के लक्ष्य को तीन विकेट खोकर किया हासिल
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए के मुकाबले में जम्मू-कश्मीर की टीम ने मेघालय को सात विकेट से हरा कर शानदार जीत हासिल की। मैच एनसीए क्रिकेट मैदान शिलांग में खेला गया। इसमें 75 रन के लक्ष्य को तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। वहीं, सात विकेट से जीत के साथ छह अंक अर्जित किए।
मेघालय की टीम ने पहली पारी में 73 रन बनाए थे। इसमें अर्पित भटेवरा ने 24 और बामनभा शांगप्लियांग ने 21 रन का योगदान दिया।जम्मू-कश्मीर के गेंदबाज औकिब नबी ने 9 ओवर में 14 रन देकर 5 और आबिद मुश्ताक ने 15.3 ओवर में 19 रन देकर 5 विकेट लिए। जवाब में जेएंडके ने पहली पारी में 194 रन बनाए और पहली पारी में 121 रनों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली। आबिद मुश्ताक ने शानदार 37 और अब्दुल समद ने 34 रनों का योगदान दिया। शुभम खजूरिया ने भी 19 रन बनाए।
मेघालय के लिए आर्यन बोरा ने 9.4 ओवर में 42 रन देकर 5 विकेट और आकाश चौधरी ने 20 ओवर में 55 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।
दूसरी पारी में मेघालय ने 195 रन बनाकर जेएंडके को 75 रनों का लक्ष्य दिया। अर्पित भटेवरा ने सर्वाधिक 74 रन बनाए। वहीं, सुमित कुमार ने 36 रनों का योगदान दिया। जेएंडके ने तीन विकेट के नुकसान पर 77 बनाते हुए सात विकेट से मुकाबला जीत लिया।