{"_id":"6720090bba9678dfc403d6e4","slug":"jammu-sports-cricket-jammu-news-c-10-jam1006-471163-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: रूबिया की नाबाद 78 रन की पारी के दम पर जीतीं जम्मू-कश्मीर की बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: रूबिया की नाबाद 78 रन की पारी के दम पर जीतीं जम्मू-कश्मीर की बेटियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीनियर वुमन ट्रॉफी : तमिलनाडु की टीम को सात विकेट से दी शिकस्त
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सीनियर वुमन ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर ने तमिलनाडु को सात विकेट से हराया है। तमिलनाडु ने पहले खेलते हुए 125 रन बनाए और जीत के लिए 126 रन का लक्ष्य दिया। इसे जम्मू-कश्मीर की टीम ने तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। साथ ही सात विकेट से जीत हासिल की। रूबिया सैयद ने 58 गेंदों में दस चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 78 रन की पारी खेलकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया।
टॉस जीतकर तमिलनाडु ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। जम्मू-कश्मीर की गेंदबाजों ने शुरुआत से दबाव बनाए रखे। तमिलनाडु को पहला झटका 11 रन पर लगा। 86 रन तक तमिलनाडु की टीम ने पांच विकेट गवां दिए थे। अर्शी चौधरी के 27 गेंदों में 32 रन, एस अनुशाह के 21 रन और कप्तान एसबी कीर्तन के 15 गेंदों में 27 रन की बदौलत तमिलनाडु की टीम ने 125 रन बनाए।
गेंदबाजी में जम्मू-कश्मीर के लिए रूबिया सैयद, बिस्मा हसन, अनन्या शर्मा ने एक-एक विकेट हासिल लिया। लक्ष्य का पीछे करने उतरी जम्मू-कश्मीर की शुरूआत खराब रही। पहला विकेट 15 रन पर बवनदीप कौर के रूप में गिरा। इसके बाद रूबिया सैयद और चित्रा जम्वाल के बीच तीसरे विकेट लिए 58 गेंदों में 70 रन की साझेदारी हुई।
विज्ञापन
80 के स्कोर में जम्मू-कश्मीर का तीसरा झटका चित्रा जम्वाल के रूप में लगा, उन्होंने 16 रन बनाए। इसके बाद रूबिया सैयद ने जासिया अख्तर के 32 रन की साझेदारी कर टीम को सात विकेट से जीत दिलाई। रूबिया सैयद ने 58 गेंदों में दस चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 78 रन की पारी खेली।
इस जीत के साथ जम्मू-कश्मीर की टीम को चार अंक मिले। ग्रुप ए में जम्मू-कश्मीर की टीम सात मैच में तीन जीत और चार में हार के साथ 12 अंक के साथ छठे स्थान पर है।