फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, sports, col. ck naidu troffice

Jammu News: जेएंडके ने पहले दिन चार विकेट पर बनाए 351 रन

विज्ञापन
jammu, sports, col. ck naidu troffice
जेएंडके ने बनाए नागालैंड के ​खिलाफ 351 रन
कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी : नगालैंड के खिलाफ शतक से चूके कामरान, 96 रन पर आउट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय मैदान में अंडर-23 पुरुष कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के तहत नगालैंड और जेएंडके के बीच मुकाबला जारी है। इसमें जेएंडके की टीम ने नगालैंड के खिलाफ 351 रन बनाए। इसमें जेएंडके के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज कामरान इकबाल शतक से चूक गए। वह 96 रन ही बना पाए।
कप्तान कन्हैया वधावन, यावर हसन और अर्नव गुप्ता ने शानदार अर्धशतक बनाए। इससे जम्मू-कश्मीर ने 351 रन बनाए चार विकेट पर बनाए। शुरुआती दो विकेट गंवाने के बाद जम्मू-कश्मीर ने सलामी बल्लेबाज कामरान इकबाल और कप्तान कन्हैया वधावन की शानदार बल्लेबाजी के दम पर स्कोर 35.5 ओवर में 160 तक पहुंचाया।
विज्ञापन

लेकिन, कामरान 92 गेंदों में 7 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 96 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद यावर हसन ने कप्तान का साथ दिया और 123 गेंदों पर 4 चौकों और एक छक्के की मदद से 59 रन बनाए। निजी स्कोर पर कन्हैया के आउट होने से पहले स्कोर को 51.1 ओवर में चार विकेट पर 200 रन तक स्कोर पहुंचाया। यावर को अर्णव गुप्ता का साथ मिला और इस जोड़ी ने 151 रनों की साझेदारी करके पहले दिन स्टंप्स तक चार विकेट पर 351 रन बनााए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed