{"_id":"681530e7dacd6d29fa08db0b","slug":"jammu-smart-city-street-light-problem-jammu-news-c-10-lko1027-603278-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: स्मार्ट सिटी में रोशनी से खिलवाड़, नहीं जलतीं 15 हजार से ज्यादा स्ट्रीट लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: स्मार्ट सिटी में रोशनी से खिलवाड़, नहीं जलतीं 15 हजार से ज्यादा स्ट्रीट लाइट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर की ओर से चलाए गए अभियान की गति तेज नहीं होने से लोगों को करना पड़ रहा समस्याओं का सामना
शाम ढलते ही कई वार्डों की गलियों में छा जाता है अंधेरा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। स्मार्ट सिटी जम्मू में 15 हजार से ज्यादा स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। इस कारण शाम ढलते ही गलियों में अंधेरा छा जाता है। हालांकि, नगर निगम की ओर से स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने के लिए विशेष अभियान चलाया है, लेकिन काम की गति तेज नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्ट्रीट लाइटों की समस्या के समाधान के लिए लोग कई बार नगर निगम से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अभी तक स्थिति जस के तस है। हालत यह है कि शाम को गलियां और सड़कों में अंधेरा छा जाता है। संबंधित क्षेत्रवासी मजबूरन मोबाइल टार्च का इस्तेमाल करने के लिए मजबूर हैं।
नगर निगम की ओर से 96 हजार से ज्यादा स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं, लेकिन इन्हें अभी तक शुरू नहीं किया गया है। इस कारण शाम होते ही लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
लाइटें लगाने पर काम मई 2019 में शुरू हुआ था और दिसंबर 2020 में पूरा हुआ। पुरानी स्ट्रीट लाइटों की जगह पर एलईडी लाइट लगाई गईं।
-- -- -- -- -- -- -
यहां पर लगीं स्मार्ट लाइटें, लेकिन शुरू नहीं हुईं
बख्शी नगर मोड़ से तोप शेरखानिया में स्मार्ट लाइटें लगाई गई हैं। यह कार्य एक माह पहले हुआ, लेकिन लाइटों को अभी तक शुरू नहीं किया गया है। इस कारण सड़क शाम को अंधेरे में डूब जाती है। नेशनल हाईवे की स्ट्रीट लाइटों से ही सड़क पर रोशनी होती है।
-- -- -- -- -- -- -- -
यह है स्थिति
वार्ड 28 के पूर्व पार्षद गौरव चोपड़ा ने बताया कि 10 फीसदी लाइटें खराब हैं। सबसे ज्यादा समस्या गुढ़ा बख्शी नगर और बख्शी नगर की है। वार्ड 48 के पूर्व पार्षद शाम बस्सन ने कहा मोहल्लों में लाइटें फ्यूज हैं। इस कारण कासिम नगर, कालिका कॉलोनी, शेख नगर के लोग परेशान हैं। कुल 15 फीसदी लाइटें ठीक की जानी है। इसी तरह वार्ड नंबर 19 के कुछ मोहल्लों में दिक्कत है। कई बार लाइटों को बदलने को कहा जा चुका है। वार्ड 72, 73, 74 और 75 में भी स्थिति ऐसी ही है। ये तमाम वार्ड 2018 में नगर निगम में जुड़े हैं, लेकिन अधिकांश जगहों में लाइटें नहीं लग पाई हैं। पूर्व पार्षद घार सिंह ने लाइटों की मरम्मत की मांग उठाई है।
-- -- -- -- --
कोट
शहर में लाइटों को ठीक किया जा रहा है। जहां पर दिक्कत चल रही है। इन जगहों में भी सुविधा दी जा रही है। काम करवा रही कंपनी को निर्देश दिए गए हैं।
-डाॅ. देवांश यादव, आयुक्त, नगर निगम