{"_id":"643f8b4d480485bb0d08c513","slug":"jammu-sleeper-coach-brought-drugs-from-delhi-in-bus-drug-smuggler-caught-at-bus-stand-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: दिल्ली से स्लीपर कोच बस में लेकर आया नशीली दवाइयां, बस स्टैंड में पकड़ा कुख्यात नशा तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: दिल्ली से स्लीपर कोच बस में लेकर आया नशीली दवाइयां, बस स्टैंड में पकड़ा कुख्यात नशा तस्कर
Wed, 19 Apr 2023 12:03 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 19 Apr 2023 12:03 PM IST
सार
बस स्टैंड पर आरोपी से 700 कैप्सूल और कोडीन की टेबलेट की चार लीटर की बोतलें बरामद की गईं हैं। पूछताछ में बताया कि खेप दिल्ली से लेकर आया है। वह श्रीनगर में बागवानी के ठेके लेता है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मादक पदार्थ की तस्करी में स्लीपर बस चालक को गिरफ्तार किया है। दिल्ली से जम्मू पहुंची बस से नशीली दवाइयों की बोतलें बरामद की गईं। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने कार्रवाई की है। आरोपी कुख्यात नशा तस्कर है। उधर, बस स्टैंड में एक और नशा तस्कर को दबोचा है। वह श्रीनगर का रहने वाला है और बागवानी का ठेकेदार है।
विज्ञापन
दरअसल, एएनटीएफ की टीम ट्रांसपोर्टर नगर पहुंची। सूचना के आधार पर स्लीपर कोच बस की तलाशी ली, जहां से 110 बोतलें नशीली दवाई मिली। चालक मोहम्मद इशाक उर्फ शाका निवासी गुज्जर कॉलोनी छन्नी को गिरफ्तार किया। पता चला है कि शाका कुख्यात नशा तस्कर है। उसके खिलाफ नशा तस्करी के अलग-अलग थानों में मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
आरोपी से कोडीन फॉस्फेट की बोतलें बरामद हुईं। वह दिल्ली से नशे का सामान लेकर छन्नी में मुख्य रूप से सप्लाई करता था। शाका के संपर्क में दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और नोएडा के नारकोटिक्स डीलर हैं। प्राथमिक जांच में जानकारी मिली है कि तीनों जगहों के डीलर पंजाब और जम्मू में नशा बेचते हैं।
विज्ञापन
वहीं, बस स्टैंड पर श्रीनगर के आतिफ अहमद गिरफ्तार कर 700 कैप्सूल और कोडीन की टेबलेट की चार लीटर की बोतलें बरामद की गईं। पूछताछ में बताया कि खेप दिल्ली से लेकर आया है। वह श्रीनगर में बागवानी के ठेके लेता है।