फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: sima jan kalyan samiti celebrated Lohri with BSF jawans in Arnia

Jammu: अरनीया में सीमा जनकल्याण समिति ने BSF के जवानों संग मनाई लोहड़ी

Thu, 12 Jan 2023 07:07 PM IST
विमल शर्मा राजीव सिंह लंगेह, बाड़ी ब्राह्मणा
राजीव सिंह लंगेह, बाड़ी ब्राह्मणा Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 12 Jan 2023 07:07 PM IST
सार

सीमा जन कल्याण समिति के सदस्यों की तरफ से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों के साथ मिलकर लोहड़ी का त्योहार मनाया गया। इस दौरान समिति द्वारा लोहड़ी का सामान व मिठाइयों जवानों को भेंट की गईं।

विज्ञापन
Jammu: sima jan kalyan samiti celebrated Lohri with BSF jawans in Arnia
सीमा पर बीएसएफ के जवान लोहड़ी पर्व मनाते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू जिला के अरनिया में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर विक्रम पोस्ट पर सीमा जन कल्याण समिति के सदस्यों की तरफ से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों के साथ मिलकर लोहड़ी का त्योहार मनाया गया। इस दौरान समिति द्वारा लोहड़ी का सामान व मिठाइयों जवानों को भेंट की गईं।

विज्ञापन


सीमा जन कल्याण समिति अरनिया के ब्लाक प्रधान रघुवीर सिंह की अगुवाई में इस त्योहार का आयोजन किया गया। सीमा जन कल्याण समिति के सदस्यों ने मिलकर मूंगफली रेवड़ी, गजक, बताशे व अन्य मिठाईयां वितरित कीं। विक्रम पोस्ट पर कंपनी कमांडर राजू यादव की अगुवाई में सीमा सुरक्षा बल के जवानों को ये सारी सामग्री सुपुर्द की गई और लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएं दी गईं।
विज्ञापन


इस मौके पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों की ओर से आग जलाकर लोहड़ी को अर्ग दिया गया। उसके बाद सभी जवानों का मुंह मीठा करवाया गया उसके बाद जवानों ने नाच गाकर भारत माता की जय के जयघोष लगाए और नाच गाकर मनोरंजन किया। इस मौके पर ढोलक की थाप पर जवानों ने जमकर खुशी मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर जवानों ने सीमा जन कल्याण समिति के सदस्यों का धन्यवाद किया और बताया कि वह पहली प्राथमिकता तो बॉर्डर पर तैनात होकर अपनी ड्यूटी को देते हैं और जिस तरह से स्थानीय लोग और सीमा जन कल्याण समिति के सदस्यों की तरफ से हर त्योहार पर उन्हें मुबारकबाद दी जाती है और उनके बीच में आकर लोहड़ी मनाई जाती है उससे उनका मनोबल और ऊंचा हो जाता है उन्हें ऐसा प्रतीत होता है कि वह अपने घर पर मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed