फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, security, terrism

Jammu News: नववर्ष पर बड़ी वारदात की फिराक में आतंकी, चार दिन बेहद चुनौतीपूर्ण

विज्ञापन
jammu, security, terrism
-राजोरी, पुंछ के अलावा जम्मू, सांबा और कठुआ में भी खलल डालने की आशंका
विज्ञापन

-हिंदू बहुल इलाकों में बढ़ाई सुरक्षा, सेना व पुलिस से जुड़े बड़े अधिकारी रख रहे नजर
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-ताइबा नववर्ष की खुशियों में खलल डालने की फिराक में हैं। आतंकी राजोरी और पुंछ की तर्ज पर बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं। मौजूदा स्थिति को देखते हुए आगामी चार दिन सुरक्षा के लिहाज से बेहद चुनौतीपूर्ण रहेंगे। क्योंकि राजोरी व पुंछ जिलों में अब भी वे खूंखार आतंकी सक्रिय हैं, जिन्होंने सेना पर घात लगाकर तीन हमले किए हैं। साथ ही ढांगरी नरसंहार को भी अंजाम दिया।
सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, राजोरी और पुंछ के अलावा जम्मू, सांबा व कठुआ में भी सीमा पार से घुसपैठ की साजिश हो रही है। इस समय तीनों ही जिलों में घना कोहरा पड़ रहा है। इन सूचनाओं के बीच राजोरी और पुंछ जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सेना और पुलिस के आला अधिकारी खुद सुरक्षा की निगरानी कर रहे हैं। खासकर हिंदू बहुल इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई है।
विज्ञापन


आतंकी संगठनों में सफल होने की होड़
पुंछ जिले में ढाई साल से जैश-ए-मोहम्मद संगठन के पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट (पीएएफएफ) ने कई बड़े हमलों को अंजाम दिया है। ऐसे में अन्य आतंकी संगठन भी हमला कर नाम बनाना चाहते हैं। पैसे के लिए आतंकी संगठनों में हमला करने की होड़ है। लश्कर के आतंकी भी हमले की साजिश रच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू में हो चुके हैं कई बड़े हमले
राजोरी व पुंछ से पहले जम्मू, सांबा और कठुआ से घुसपैठ कर आतंकियों ने कई हमले किए हैं। जम्मू के सुंजवां में दो बार, नगरोटा सैन्य कैंप, सांबा सैन्य कैंप, अरनिया के कठार, जम्मू के बठिंडी, झज्जर कोटली में दो बार, एक बार नगरोटा बन टोल प्लाजा पर भी हमला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed